26 साल की फीमेल WWE रेसलर ने अचानक भारत दौरे पर आकर चौंकाया, भारतीय फैंस को जल्द मिलेगा बड़ा सरप्राइज

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Rhea Ripley: WWE सुपरस्टार और 26 साल की रिया रिप्ली (Rhea Ripley) ने अपने फैंस को इस बार बड़ी बात बताई। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए बताया कि वो भारत दौरे पर हैं। दरअसल अगले हफ्ते जजमेंट डे (Judgment Day) का मुकाबला Raw टैग टीम चैंपियनशिप के लिए द उसोज़ (The Usos) के साथ होगा। हाल ही में जजमेंट डे ने रॉ (Raw) में हुए टैग टीम टर्मोइल मैच को जीता था।

Ad

रिया रिप्ली इस समय जबरदस्त काम कर रही हैं। इस हफ्ते Raw की शुरूआत में द ब्लडलाइन का सैगमेंट हुआ। द उसोज़ ने यहां जजमेंट डे को लेकर अपनी बात रखी। इसके बाद जजमेंट डे फैक्शन ने भी एंट्री की। जजमेंट डे ने दावा किया कि वो Raw टैग टीम टाइटल्स को ब्रांड में वापस लेकर आएंगे। इसके बाद डॉमिनिक मिस्टीरियो ने सोलो सिकोआ की जमकर बेइज्जती की।

सोलो को गुस्सा आ गया था लेकिन फिर रिया रिप्ली ने उन्हें कंफ्रंट किया। डॉमिनिक ने इसके बाद सोलो पर अटैक किया। रिप्ली इसके बाद और भी चर्चा में आ गईं थी। रिप्ली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने मुंबई की लोकेशन को टैग किया।

Ad

WWE Royal Rumble 2023 में रिया रिप्ली का दिखेगा जलवा

रिया रिप्ली के भारत आने की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ। भारतीय फैंस इस वजह को जानने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। वैसे ज्यादा समय नहीं हुआ है जब ड्रू मैकइंटायर भारत दौरे पर आए थे। मैकइंटायर ने भारत आकर कुछ बड़े ऐलान किए थे। आने वाले कुछ दिनों में रिप्ली भी कुछ ऐलान कर सकती हैं।

28 जनवरी को Royal Rumble 2023 का आयोजन होगा। फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यहां होने वाले विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें होंगी। कहा जा रहा है कि रिया रिप्ली इस बार विमेंस रंबल मैच की विजेती बनेंगी। प्रबल दावेदार भी वो मानी जा रही हैं। ऐसा लग रहा है कि WWE द्वारा उन्हें आगे तगड़ा पुश दिया जाएगा। अपने खास प्रदर्शन से रिप्ली ने अभी तक फैंस का दिल जीता हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications