WWE WrestleMania में इतिहास रचने वाला सुपरस्टार हुआ लहूलुहान, चैंपियनशिप के लिए मौका गंवाया

Enter caption

इस हफ्ते WWE NXT का शो धमाकेदार हुआ। इस शो में कई बड़े मैच देखने को मिले। शो की शुरूआत ही एक बड़े मैच के साथ हुआ। WWE NXT विमेंस चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर का मैच यहां पर देखने को मिला। डकोटा काई और रिया रिप्ली के बीच जबरदस्त मैच यहां पर हुआ। डकोटा काई ने रिया रिप्ली को हरा दिया। फैंस ने सोचा नहीं था कि रिया रिप्ली हार जाएंगी। क्योंकि रिया बहुत बड़ी सुपरस्टार हैं। डकोटा को अब WWE NXT विमेंस चैंपियनशिप मैच में लड़ने का मौका मिल गया है। हालांकि इस मैच में मर्सिडीज मार्टिंज़ की इंटरफेरेंस देखने को मिली और इस वजह से रिया रिप्ली को हार मिली।

WWE NXT सुपरस्टार रिया रिप्ली को लगा झटका

वैसे इस मैच की शुरूआत बहुत ही अच्छी हुई। शुरूआत में रिया रिप्ली ने अपना दबदबा बनाए रखा था। शुरू में डकोटा काफी कमजोर नजर आ रही थी। वैसे भी रिया रिप्ली काफी खतरनाक और बड़ी सुपरस्टार हैं। डकोटा ने बाद में अच्छी वापसी की और पूर्व WWE NXT चैंपियन रिया रिप्ली को पीछे छोड़ दिया। लगातार डकोटा ने रियाे के ऊपर मूव लगाए। डकोटा ने रिंग के बाहर ले जाकर भी रिया के ऊपर हमला किया।

इस मैच के दौरान दोनों सुपरस्टार्स ने ऐसा किया की खून भी निकल गया। रिया रिप्ली की हालत भी खराब हो गई थी। एक समय लगा कि रिया रिप्ली ये मैच जीत जाएंगी लेकिन अंत में मर्सिडीज मार्टिंज़ ने दखलअंदाजी की और इसका खामियाजा रिया को भुगतना पड़ा। NXT टेकओवर में अब डकोटा का मुकाबला शिराई के साथ NXT विमेंस चैंपियनशिप के लिए होगा। 22 अगस्त को टेकओवर का आयोजन होगा। रिया रिप्ली के पास ये अच्छा मौका था लेकिन वो सफल नहीं हो पाई। रेसलमेनिया के बाद से लगातार रिया रिप्ली को हार मिल रही है।

रेसलमेनिया 36 में रिया रिप्ली का मुकाबला शार्लेट फ्लेयर के साथ हुआ था। तब NXT विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली थीं। शार्लेट फ्लेयर ने इस साल रॉयल रंबल मुकाबला जीता था। इसके बाद रिया रिप्ली को शार्लेट फ्लेयर ने चैलेंज किया था। रेसलमेनिया में रिया रिप्ली और शार्लेट फ्लेयर का शानदार मुकाबला हुआ था। इस मैच में रिया रिप्ली को हार का सामना करना पड़ा था। रिया रिप्ली NXT की इस समय सबसे बड़ी सुपरस्टार हैं। आने वाले समय में जल्द ही उनका मेन रोस्टर में डेब्यू हो सकता हैं।

ये भी पढ़ें-''मैं WWE में ब्रॉक लैसनर की बेइज्जती नहीं करना चाहता था, मेरे शब्दों को गलत लिया गया''

Quick Links