WWE Fastlane 2023 के बाद मौजूदा चैंपियन ने Roman Reigns का बनाया मजाक, निशाना साधते हुए किया ट्वीट

Ujjaval
WWE स्टार ने रोमन रेंस पर साधा निशाना
WWE स्टार ने रोमन रेंस पर साधा निशाना

Roman Reigns: WWE फास्टलेन (Fastlane 2023) इवेंट शानदार रहा। यहां द ब्लडलाइन (The Bloodline) फैक्शन के जिमी उसो (Jimmy Uso) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) का जॉन सीना (John Cena) और एलए नाइट (LA Knight) के खिलाफ टैग टीम मैच देखने को मिला था। मैच के दौरान पॉल हेमन (Paul Heyman), रोमन को जानकारी देते हुए नज़र आ रहे थे। इसी चीज़ को लेकर अब विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली (Rhea Ripley) ने उनका मजाक बनाया।

Ad

WWE Australia ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट की। इस वीडियो में देख जा सकता है कि पॉल हेमन, ब्लडलाइन के टैग टीम मैच के दौरान किसी से बात कर रहे हैं। वो साफ तौर पर ट्राइबल चीफ रोमन रेंस को मैच के बारे में अपडेट दे रहे थे। इसी चीज़ पर रिया रिप्ली ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने रोमन रेंस का मजाक बनाते हुए कहा कि ट्राइबल चीफ के पास शायद Peacock अकाउंट (WWE के सारे इवेंट्स प्रसारित होते हैं) नहीं है। उन्होंने कहा,

"क्या रोमन रेंस के पास Peacock अकाउंट नहीं है? TKO ग्रुप, क्या आप ट्राइबल चीफ को यह दिला सकते हैं?"

आप नीचे रिया रिप्ली का यह खास ट्वीट देख सकते हैं:

Ad

WWE Fastlane 2023 में Roman Reigns के भाइयों की हुई हार

जॉन सीना और एलए नाइट ने Fastlane 2023 में टीम बनाकर रोमन रेंस के भाइयों जिमी उसो और सोलो सिकोआ का सामना किया था। यह मैच काफी तगड़ा साबित हुआ। मैच में जिमी और सोलो ने जॉन सीना की हालत खराब करने की कोशिश की। एलए नाइट ने यहां सबसे ज्यादा प्रभावित किया।

उन्होंने जॉन सीना के साथ मिलकर अंत में मोमेंटम हासिल किया। एलए नाइट ने अपना फिनिशर लगाकर जिमी उसो को पिन किया और जीत दर्ज की। द ब्लडलाइन के सदस्यों को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। रोमन रेंस का अगले SmackDown के एपिसोड में रिटर्न देखने को मिलने वाला है

रोमन रेंस का जरूर ही सोलो सिकोआ और जिमी उसो पर गुस्सा निकल सकता है। वो यहां जिमी के दोबारा ब्लडलाइन में शामिल होने की कोशिश पर भी बात कर सकते हैं। रेंस के आने से जरूर ही यह कहानी और ज्यादा रोचक बन जाएगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications