"WWE में मैंने लंबे बाल रखे होते तो कंपनी द्वारा मुझे पहले ही निकाल दिया जाता"

WWE सुपरस्टार ने फैन के सवाल का दिया तगड़ा जवाब
WWE सुपरस्टार ने फैन के सवाल का दिया तगड़ा जवाब

WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली (Rhea Ripley) ने इस बार बहुत बड़ा बयान दिया हैं। रिया रिप्ली ने कहा कि उन्होंने लंबे बाल रखे होते तो WWE द्वारा उन्हें पहले ही कंपनी से निकाल दिया जाता। WWE मेन रोस्टर में रिया रिप्ली ने अपना नाम बना लिया हैं। इस समय निकी A.S.H के साथ मिलकर उन्होंने विमेंस टैग टीम टाइटल पर कब्जा जमाया हुआ हैं।

Ad

WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली ने दी बहुत बड़ी प्रतिक्रिया

आपको बता दें रिया रिप्ली का हेयरस्टाइल पहले अलग था। साल 2018 में रिया रिप्ली ने अपने लुक में बदलाव किया और हेयरस्टाइल को भी बदल डाला। रिप्ली के फैन एकाउंट में हाल ही में उनकी पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई। इसमें लंबे बालों के साथ रिया रिप्ली नजर आईं। इसमें कैप्शन भी शानदार लिखा गया। फैन ने पूछा कि अगर वो अपने बालों को छोटे नहीं करती तो क्या होता। रिया ने इस पोस्ट को नोटिस किया और शानदार जवाब दिया। रिया रिप्ली ने कहा कि अगर उन्होंने लंबे बाल रखे होते तो WWE द्वारा कंपनी से निकाल दिया जाता।

Ad
रिया रिप्ली ने दिया शानदार जवाब
रिया रिप्ली ने दिया शानदार जवाब
Ad

इस पोस्ट में आपने रिया रिप्ली की पुरानी तस्वीर भी देख ली होगी। ये साल 2018 की तस्वीर रिया रिप्ली की हैं। इस समय WWE परफॉर्मेंस सेंटर में रिया रिप्ली काम कर रही थीं। अपने हेयरकट में बदलाव के बाद रिया रिप्ली को जबरदस्त सफलता मिलीं। NXT में उन्हें तगड़ा पुश दिया गया और वो चैंपियन भी बनीं।

मेन रोस्टर में आने के बाद भी रिया रिप्ली का जलवा जारी रहा। WrestleMania 37 में इस साल असुका को हराकर रिप्ली ने Raw विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया था। इस समय अपर मिड कार्ड में रिया रिप्ली जबरदस्त काम कर रही हैं। रिया रिप्ली के एक्शन को रिंग में फैंस बहुत पसंद करते हैं। कुछ समय बाद फिर वो टाइटल पिक्चर में नजर आएंगी। WWE ने रिया रिप्ली के लिए बड़ा प्लान आगे के लिए जरूर तैयार किया होगा। रिप्ली का NXT रन शानदार रहा और अब मेन रोस्टर रन भी अच्छा चल रहा हैं। वैसे रिया का विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप रन भी इस समय अच्छा चल रहा हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications