WWE के बड़े शो से फेमस Superstar की वीडियो आई सामने, Becky Lynch को गिराने की कोशिश की

WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली और बैकी लिंच की एक मजेदार वीडियो सामने आई है
WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली और बैकी लिंच की एक मजेदार वीडियो सामने आई है

WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली (Rhea Ripley) और बैकी लिंच (Becky Lynch) से जुड़ी एक मजेदार वीडियो सामने आई है। दरअसल, 30 अप्रैल 2022 को WWE का लेकलैंड में लाइव इवेंट देखने को मिला था। इस इवेंट के दौरान रिया रिप्ली ने बैकी लिंच को एंट्रेंस के दौरान रोप्स पर से गिराने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली ने बैकी लिंच को नीचे गिराने की कोशिश की

WWE के लेकलैंड में लाइव इवेंट के दौरान एक फैटल 4 वे मैच देखने को मिला था। असल में यह मुकबला Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए बियांका ब्लेयर, बैकी लिंच, लिव मॉर्गन और रिया रिप्ली के बीच हुआ था। इससे जुड़ा एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस मैच के पहले सभी सुपस्टार्स की एंट्री हुई।

अंत में बैकी लिंच ने एंट्री की और हमेशा की तरह रोप्स पर चढ़कर पोज़ दिया। इसी दौरान रिया रिप्ली टर्नबकल पर बैठी हुई थीं। बैकी ने रिप्ली को देखकर कुछ कहा और फिर दूसरी रोप पर पोज़ देने लगीं। इसी दौरान रिप्ली ने अपने पैरों से रोप्स को हिलाकर बैकी लिंच को नीचे गिराने की कोशिश की।

कुछ देर में पूर्व Raw विमेंस चैंपियन का इसपर ध्यान गया और वो रिप्ली पर चिलाने लगीं। इसी वजह से रिया ने चीज़ को वहीं पर रोक दिया। रिया रिप्ली ने साफ तौर पर बैकी लिंच के साथ मजाक करके उन्हें परेशान करने की कोशिश की और इस चीज़ में उन्हें सफलता भी मिली। आप नीचे क्लिक करके वीडियो को देख सकते है:

youtube-cover

एंट्रेंस के बाद मैच की शुरुआत हुई और यहां चारों सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने मेन इवेंट मैच को अपनी रेसलिंग स्किल्स की मदद से काफी ज्यादा खास बनाया। इस मैच में बैकी लिंच जीत के काफी करीब थीं लेकिन अंत में बियांका ब्लेयर का पलड़ा भारी रहा। उन्होंने इस मैच में जीत हासिल करते हुए अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन कर लिय।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications