WWE में John Cena और दिग्गज के 16 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ेगा ये फेमस Superstar, हॉल ऑफ फेमर ने किया दावा

Pankaj
WWE दिग्गज ने दिया बहुत बड़ा बयान
WWE दिग्गज ने दिया बहुत बड़ा बयान

Ric Flair: WWE में इस समय जॉन सीना (John Cena) और रिक फ्लेयर (Ric Flair) 16 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुके हैं। दोनों बराबरी पर चल रहे हैं। सभी के दिमाग में एक सवाल है कि इनके रिकॉर्ड को कौन तोड़ेगा। इस समय शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) का नाम सबसे पहले दिमाग में आता हैं। रिक फ्लेयर ने भी अब इस बात पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

WWE में Ric Flair और John Cena का रिकॉर्ड कौन तोड़ेगा?

पिछले साल 30 दिसंबर को हुए ब्लू ब्रांड के एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर ने वापसी की थी। करीब 7 महीने बाद उन्होंने वापसी की। रोंडा राउजी को हराकर उन्होंने SmackDown विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की। To Be The Man पॉडकास्ट में हाल ही में रिक फ्लेयर ने शार्लेट फ्लेयर को लेकर अपनी बात रखी। शार्लेट द्वारा रिकॉर्ड तोड़ने को लेकर उन्होंने कहा,

मैं खुश हूं कि शार्लेट फ्लेयर WWE में हैं। वो 14 बार चैंपियन बन चुकी हैं। इससे ज्यादा अब क्या सफलता वो हासिल कर पाएंगी। वैसे वो अगर हमारा रिकॉर्ड तोड़ देंगी तो इसमें चौंकने वाली बात नहीं होगी। ये मुझे एकदम सच लगता है। ये एक ऐसी चीज है जो उनके लिए संभव है। आने वाले कुछ सालों में वो ये कारनामा जरूर कर देंगी।
Ad

शार्लेट फ्लेयर विमेंस डिवीजन में बहुत बड़ा नाम बना चुकी हैं। विंस मैकमैहन ने उन्हें हमेशा तगड़ा पुश दिया। इसका फायदा उन्होंने उठाया। अब कंपनी की जिम्मेदारी ट्रिपल एच के पास है। उन्होंने भी फ्लेयर को पुश देना शुरू कर दिया। आने वाले कुछ सालों में फ्लेयर WWE में एक नया इतिहास रच सकती हैं।

कई फैंस को कहना है कि रिक फ्लेयर से आगे जॉन सीना को निकलना चाहिए। सीना अगर चैंपियन बनेंगे तो फिर वो रिक फ्लेयर से आगे निकल जाएंगे। अभी के हिसाब से ये मुमकिन नहीं लग रहा है। सीना अब हॉलीवुड के भी बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। उनके पास हॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। अगर उन्हें चैंपियन बनना है तो फिर ज्यादा समय निकालना होगा। ये शायद अब संभव नहीं है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications