69 साल उम्र में रची WWE दिग्गज रिक फ्लेयर ने 5वीं शादी

Ankit

TMZ स्पोर्ट्स के खबर के मुताबिक दिग्गज रिक फ्लेयर नॉर्थ फ्लोरिडा में शादी रचाई है। इस शादी में अंडरटेकर भी मौजूद थे जबकि रॉ के टैग टीम चैंपियन डॉल्फ जिगलर भी थे जो रिक के जीवन साथी के साथ आए। कुछ वक्त पहले रिक ने वैंडी बारलो को डेट करना शुरु किया था लेकिन 12 सितंबर को रिक और वैंडी ने शादी कर ली। रिक फ्लेयर 16 बार के WWE चैंपियन हैं और दो बार उन्हें हॉल ऑफ फेमस का सम्मान दिया गया है। हालांकि WCW में भी रिक फ्लेयर का जलवा चरम पर था। रिक ने रैसलिंग के दौरान बड़े बड़े सुपरस्टार्स को रिंग में ढेर किया है। रिक फ्लेयर ने रैसलमेनिया 24 में अपना आखिरी मैच लड़ा। इस मैच रिक को HBK शॉन माइकल्स ने हराया था। रिक फ्लेयर कभी कभी रिंग साइड पर आते है। फ्लेयर की विरास्त को उनकी बेटी शार्लेट आगे बढ़ा रही हैं। पिछले समरस्लैम के दौरान रिंक फ्येलर काफी मेडिकली बुरी हालत में थे। उनका कई समय तक इलाज भी हुआ जिसके बाद वो फिट हो कर लौटे। हॉस्पिटल से निकलने के बाद वो अपनी मंगेतर वैडी बारलो के साथ रहने लगे। अब 69 साल के रिक ने अपने जीवन की पांचवीं शादी वैंडी के साथ रचाई है।

Ad

वैंडी बारलो को रिक फ्लेयर WCW के दौरान से जानते हैं। दोनों एक दूसरे को पिछले 6 महीनों से डेट कर रहे थे जिसके बाद अब रिक ने उनके साथ अपनी पांचवीं शादी रचाई। रिक ने पहली शादी 1971 में लेस्ली गुडमैन से की थी लेकिन 1983 में दोनों का तलाक हो गया। फिर 1983 में एलिजाबेथ हैरेल से, 23 साल साथ रहने के बाद 2006 में दोनों अलग हो गए। तीसरी शादी रिक ने साल 2006 में टिफ़नी के साथ की लेकिन 2009 में तलाक हो गया। चौथी शादी 2009 में जैकी बीम्स से की और 2014 तलाक दे दिया। अब रिक ने पांचवीं शादी की है और हम कामना करते हैं कि रिक का ये रिश्ता हमेशा खुश रहे।

Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications