"मैं जिंदगी में अब कभी शराब को हाथ नहीं लगाऊंगा"

WWE लैजेंड रिक फ्लेयर हाल ही में बड़ी बीमारी से उभर कर वापस आए है। पिछले 2 महीने से वो हॉस्पिटल में एडमिट थे। तमाम रिपोर्ट ने उनके बारे में बहुत कुछ कहा। कई लोगों ने दुआएं की और कई लोगों ने बहुत कुछ सोचा। सच्चाई में उनकी हालत बहुत खराब थी। जिंदगी और मौत से वो जूझ रहे थे। ऐसा लगा कि अब वो भगवान को प्यारे हो जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वापस आने के बाद हाल ही में उन्होंने अपना इंटरव्यू दिया और अपनी सेहद के बारे में बताया। पिपुल्स मैगजीन में उन्होंने लाइव चेंजिग इवेंट कके बारे में बताया, जिसे की वो कभी नहीं भूल सकते है। हाल ही में जब रिक फ्लेयर अपनी बीमारी से लड़ रहे थे तब उनकी बेटी शार्लेट फ्लेयर ने ये कहा था कि उनके बचने के सिर्फ 20 प्रतिशत है। रिक फ्लेयर कोमा में चले गए थे और उसके बाद उनकी सर्जरी की गई थी। पिपुल्स मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू में रिक फ्लेयर ने कहा कि," हवाई दुर्घटना में मेरा पीछे साइड टूट गया था। मुझे पता नहीं था कि मैं कहां चला गया हू। लेकिन ये कुछ अलग था। मैंने इस बीमारी से सीखा की किस तरह मेरी लाइफस्टाइल ने मेरा यहां पर साथ दिया। मैंने जिंदगी में कभी दर्द की दवाई नहीं ली थी। लेकिन मैं मैच के बाद कभी-कभी बार में चला जाता था। अब मैं अगले फेस के लिए तैयार हूं। मैंने शराब ना पीने का जो निर्णय लिया है वो सही लिया है। मैं अभी कभी शराब नहीं पिऊंगा क्योंकि मैं फिर से अपनी पुरानी हालत में नहीं आना चाहता हूं।" रिक फ्लेयर WWE लैजेंड है। उन्होंने सोलह बार चैंपियनशिप पर कब्जा किया है। उनकी बराबरी में सिर्फ जॉन सीना ही है। उनका WWE के लिए योगदान कभी भूला नहीं जा सकता है। कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ उन्होंने फाइट की है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications