"इस बार Royal Rumble के विजेता रोमन रेंस बनेंगे"

स्काई स्पोर्ट्स को हाल ही में WWE लैजेंड रिक फ्लेयर ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां उन्होंने 1992 में जीते रॉयल रंबल के बारे में बात की और साथ ही कई और मुद्दों पर बात की। सबसे खास यहां पर इस बार उन्होंने ये भी बताया कि रॉयल रंबल कौन जीतेगा। 1992 में रिक फ्लेयर ने रॉयल रंबल जीता था। इस साल उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। वर्ल्ड चैंपियनशिप भी उन्होंने यहां अपने नाम की थी। इसके अलावा उन्होंने अपने अनुभव के हिसाब से इस बार कौन रॉयल रंबल जीत सकता है उनका नाम बताया। इस बार एतिहासिक विमेंस रॉयल रंबल भी होगा। रिक फ्लेयर की बेटी शार्लेट फ्लेयर इस समय WWE स्मैकडाउन चैंपियन है। जो भी विमेंस रॉयल रंबल जीतेगा वो उनके साथ चैंपियनशिप के लिए फाइट करेगा। विमेंस रॉयल रंबल के विजेता के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि,"मैं असुका को देखना चाहता हूं। वो कलरफुल है। फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। विमेंस वर्जन मूटा की तरह एकदम वो लगती है। असुका काफी टैलेंटेड भी है। जापान के जितने लोग भी यहां पर आते है वो काफी मजबूत होते है। टैक्निकल और मैकैनिकल तौर पर दोनों तरह से ये सब फिट होते हैै"। वहीं मेंस रॉयल रंबल मैच के विजेता के बारे में पूछने पर उनका कहना था कि,"जब मेरे दिमाग में रैसलमेनिया को लेकर बहुत सारी बातें आती है तो मैं हमेशा रोमन रेंस को एक अच्छे चांस के तौर पर देखता हूं। मुझे रोमन रेंस बहुत पसंद है। उनका करेक्टर काफी अच्छा है। और वो खुद भी अच्छे है। वो रॉयल रंबल डिजर्व करते है। और इस बार वो ही जीतेंगे"। रॉयल रंबल इस हफ्ते रविवार को होगा। रिक फ्लेयर ने रोमन रेंस का नाम लिया है। अब हमें रॉयल रंबल का इंतजार करना पडे़गा की आखिर कौन विजेता बनेगा। अगर रोमन रेंस जीत जाते है तो फिर रैसलमेनिया में उनका मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ पक्का है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications