WWE लैजेंड रिक फ्लेयर ने 'Woo' शब्द के रहस्य का खुलासा किया

WWE लैजेंड रिक फ्लेयर ने वन वर्ड बैटल शब्द 'वोऊ' के रहस्य का खुलासा किया। इंडियानापोलिस 500 इवेंट पर विश-टीवी 8 के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रिक फ्लेयर ने 1974 में जेरी लुईस के गीत के बारे में बात की। आपको बता दें कि रिक फ्लेयर 4 अक्टूबर 1975 को एक गंभीर विमान दुर्घटना में शामिल थे, इस दुर्घटना के बाद उन्हें पीठ की चोटों के कारण अपनी पॉवर में बदलाव करना पड़ा। फिर भी उन्होंने द नेचर बॉय गिमिक को अपनाया और 'वोऊ' को लोकप्रिय बनाया। रिक फ्लेयर इस हफ्ते इंडियानापोलिस 500 इवेंट पर पहली बार नज़र आए जो कि हाई प्रोफाइल रेसिंग इवेंट था। 68 वर्षीय रिक फ्लेयर ने यहां पर अपने अपनी फेमस लाइन 'वोऊ' शब्द के पीछे रहस्य का खुलासा किया। फ्लेयर ने कहा,"मैंने सुना था जैरी लुईस ने 1974 में एक गीत में (वोऊ!) कहा था और मैंने तब से कभी इसे रुकने नहीं दिया है। इसके बाद कुछ फैंस ने उन्हें इस इवेंट पर नोटिस कर लिया और रिक फ्लेयर के अनुरोध पर वह इस शब्द का चैंट कर रहे थे। वर्तमान में रिक फ्लेयर ने एक लैजेंड अनुबंध के तहत WWE के साथ साइन किया है और आखिरी बार वह WWE पर चार बार की रॉ विमेंस चैंपियन अपनी बेटी शार्लेट फ्लेयर के मैनेजर के रुप में नज़र आए थे। रिक फ्लेयर ने इस खेल के इतिहास में कई शानदार परफॉर्मेंस दी है और इसके साथ हम कहना चाहेंगे कि रिक फ्लेयर ऐसे इंसान है जो इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद भी खुद को ऊंचे स्तर पर ले गए जैसे वह 1975 में वापस आए थे। लेखक: जॉनी पायने, अनुवादक: अंकित कुमार

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications