16 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने WWE से दो चैंपियनशिप वापस देने की मांग की, डिमांड पूरी नहीं होने पर उठाएंगे बड़ा कदम

WWE दिग्गज ने दिया बहुत बड़ा बयान
WWE दिग्गज ने दिया बहुत बड़ा बयान

16 बार के वर्ल्ड चैंपियन रिक फ्लेयर (Ric Flair) ने WWE को ट्वीट के जरिए खतरनाक धमकी दी है। रिक फ्लेयर कहा कि अगर उनकी डिमांड पूरी नहीं हुई तो आगे बड़ा कदम उठाएंगे। Dark Side of the Ring एपिसोड के जरिए WWE ने हाल ही में रिक फ्लेयर से दूरी बनाने की कोशिश की। इसके ओपनिंग पैकेज से रिक फ्लेयर को हटा दिया गया। रिक फ्लेयर की जगह यहां पर द अल्टीमेट वारियर को जगह दे दी गई।

Ad

WWE दिग्गज रिक फ्लेयर ने ट्वीट के जरिए कंपनी को दिया बड़ा संदेश

रिक फ्लेयर को ये सब देखकर काफी गुस्सा आया और WWE को उन्हें धमकी दे दी। रिक फ्लेयर ने WWE के ऊपर आरोप लगाए। फ्लेयर ने कहा कि WWE उनके लैगेसी को खत्म करना चाहता है। रिक फ्लेयर ने इसके बाद WWE से बड़ी मांग कर दी। रिक फ्लेयर ने कहा कि उन्हें NWA वर्ल्ड चैंपियनशिप और Winged Eagle WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप वापस चाहिए। रिक फ्लेयर ने कहा कि उन्हें ये दोनों टाइटल वापस चाहिए। रिक फ्लेयर ने कहा कि WWE ने अगर ऐसा नहीं किया तो वो अपने पॉडकास्ट के जरिए अगला कदम उठाएंगे।

Ad

WWE ने कुछ समय पहले रिक फ्लेयर को कंपनी से रिलीज कर दिया था। रिक फ्लेयर ने खुद रिलीज की मांग की थी। रिक फ्लेयर WWE द्वारा लिए गए कुछ निर्णयों से खुश नहीं थे। हाल ही में रिक फ्लेयर ने कहा था कि वो एक अंतिम मैच लड़ना चाहते हैं। शायद AEW की तरफ रिक फ्लेयर आगे रूख करेंगे।

WWE के ऊपर कड़ा रूख रिक फ्लेयर ने इस बार अपना लिया। WWE भी इसका जवाब दे सकता है। रिक फ्लेयर ने ये भी कहा कि अगर उनकी डिमांड पूरी नहीं हुई तो बड़ा कदम उठाएंगे। ये बहुत बड़ी धमकी रिक फ्लेयर ने WWE को दे दी। अब ये भी देखना होगा कि अपने पॉडकास्ट के जरिए रिक फ्लेयर आगे क्या बयान देते हैं। रिक फ्लेयर का WWE में करियर बहुत ही शानदार रहा। WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन के साथ उनका रिश्ता हमेशा अच्छा रहा। हमेशा रिक फ्लेयर को WWE द्वारा अच्छा पुश दिया गया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications