हाल ही में WWE ने 16 बार के चैंपियन रिक फ्लेयर (Ric Flair) को रिलीज कर दिया था। अब ऐसा लग रहा है कि 72 साल की उम्र में वो अपना इन-रिंग रिटर्न करेंगे। अपने ट्वीट के जरिए रिक फ्लेयर ने ये बात टीज की। बुकर टी ने हाल ही में अपने पॉडकास्ट में कहा था कि रिक फ्लेयर एक अंतिम मैच लड़ना चाहते हैं और वो इसकी तैयारी कर रहे हैं। रिक फ्लेयर ने ट्वीट के जरिए कहा कि वो कभी रिटायर नहीं होंगे।I Will Never Retire! WOOOOO! pic.twitter.com/waq0SnFHmM— Ric Flair® (@RicFlairNatrBoy) August 11, 2021रिक फ्लेयर को हाल ही मेें WWE ने निकाल दिया थासाल 2007 में WWE Raw में रिक फ्लेयर ने शानदार प्रोमो दिया था। इस प्रोमो को ही रिक फ्लेयर ने अपलोड किया और बड़ी बात कही। इससे पहले रिक फ्लेयर ने जिम में ट्रेनिंग करते हुए भी अपनी तस्वीर शेयर की थी।Damn Right! 💪🏻 Do You Think An Airplane Crash, Being Struck By Lightning, And Almost Dying Four Years Ago Can Stop The Nature Boy? Hell No! WOOOOO! @HardNocksSouth pic.twitter.com/dhFspsZrrU— Ric Flair® (@RicFlairNatrBoy) August 9, 2021वैसे कई सालों से रिंग में एक्शन में रिक फ्लेयर नजर नहीं आए थे। हालांकि वो कई स्टोरीलाइन का हिस्सा बने। रिक फ्लेयर WWE द्वारा लिए गए कुछ निर्णयों से खुश नहीं थे। इस वजह से उन्होंने खुद अपने रिलीज की मांग विंस मैकमैहन से की थी। डेव मैल्टजर की रिपोर्ट में कहा गया कि अपने बेटी शार्लेट फ्लेयर की बुकिंग से भी रिक फ्लेयर खुश नहीं थे।खैर फ्लेयर रिंग में वापसी करने के लिए काफी बेताब नजर आ रहे हैं। 72 साल की उम्र में अगर वो रिंग में एक्शन में नजर आएंगे तो फिर ये काफी खुशी की बात होगी। वैसे इस उम्र में रिक फ्लेयर को रिस्क नहीं लेना चाहिए। फ्लेयर ने कहा कि वो रिटायरमेंट कभी नहीं लेंगे और इसका मतलब है कि वो किसी अन्य कंपनी के साथ नजर आ सकते हैं।WWE में फ्लेयर की वापसी अब दोबारा संभव नहीं है। AEW का रास्ता वो पकड़ सकते हैं। टोनी खान की नजरें भी उनके ऊपर होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि रिक फ्लेयर की वजह से AEW के नए टैलेंट्स को काफी फायदा होगा। ये बात टोनी खान अच्छे से जानते हैं। WWE में कई सालों तक रिक फ्लेयर ने काम किया और बहुत रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। अनुभव के मामले में वो कई दिग्गजों से आगे आते हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो AEW उन्हें अच्छे पैसे दे सकता है।