शार्लेट फ्लेयर ने WWE के हेड ऑफ़ टैलेंट एंड रिलेशन्स, जॉन लौरिनेटिस से बात कर के बिज़नस में एंट्री पाई। हालांकि उन्हें बिज़नस में एंट्री फ्लेयर नाम के कारण मिली, लेकिन कंपनी के टॉप पर पहुँचने के पीछे भी यही कारण दिए जा रहे हैं जोकि गलत है। रिक फ्लेयर ने एक दिन भी शार्लेट को ट्रेनिंग नहीं दी है। लेकिन रिक फ्लेयर की बेटी, शार्लेट के बारे में ऐसी कई बातें हैं जिन्हें हम नहीं जानते। वे 30 साल की हैं, उनका करियर लम्बा रहा है और उन्होंने बहुत सारे काम किये हैं। हम आपको शार्लेट के बारे में 5 बातें बताते हैं जिन्हें शायद आप नहीं जानते होंगे: स्पेशल मेंशन: स्कूल के समय शो एंड टेल के दौरान वे रैंडी सैवेज को अपने स्कूल लेकर गयी रिक फ्लेयर की बेटी होने के फायदे। एक पुराने पॉडकास्ट जिसका टाइटल WOOOOO! नेशन है। रिक फ्लेयर और शार्लेट इसके कवर पर हैं और दोनों अपनी पास्ट, प्रेसेंट और फ्यूचर के बाते बता रहे थे। शार्लेट ने बताया कि वे एक बार स्कूल पर शो एंड टेल के समय द माचो मैन रैंडी सैवेज को लेकर गयी थी।