Ad
इसके बारे में अधिकतर लोग जानते होंगे। रैसलमेनिया 30 की कहानी डेनियल ब्रायन के अंदरडॉग के आस पास घूम रही थी। मुख्य इवेंट तक पहुंचने के लिए उन्हें पहले द गेम से होकर गुजरना था। ट्रिपल एच के नाम रैसलमेनिया में कई यादगार एंट्रेंस हैं। उस रात न्यू ऑरलियन्स में ट्रिपल एच ने 'किंग ऑफ किंग्स' की थीम पर तीन खूबसूरत महिलाओं के साथ एंट्री की। साशा बैंक्स ने खुद कहा कि वे इसके लिए मॉडल चुन सकते थे, लेकिन वे चाहते थे कि हम लोगों (साशा बैंक्स, एलैक्सा ब्लिस और शार्लेट) को भी रैसलमेनिया के माहौल का अनुभव हो, इसलिए हमें चुना। तीनों महिलाओं का ये पहला रैसलमेनिया अनुभव था। इसके दो साल बाद रैसलमेनिया पर शार्लेट और साशा के बीच मुकाबला हुआ और एलैक्सा ब्लिस का मुकाबला अगले साल होगा। ये रही एंट्रेंस वीडियो:
Edited by Staff Editor