पूर्व क्रूजरवेट चैंपियन और बड़े सुपरस्टार रिच स्वान को तगड़ा झटका लगा हैं। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और जैसे ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया तो WWE ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए उऩ्हें सस्पेंड कर दिया। इस समय स्वान की बेल नहीं हुई है और वो जेल में ही हैं। उऩके ऊपर घरेलू उत्पीड़न और अत्याचार के आरोप लगे है और इन्ही की धाराओं के तहत उन्हें जेल में रखा गया है। पुलिस की रिपोर्ट में ये कहा गया हैं कि रिच स्वान और उनकी पत्नी सू यंग एक शो में परफॉर्म कर के लौट रहे थे। स्वान अपनी पत्नी के परफॉर्म से खुश नहीं थे। और वो अपनी पत्नी पर इस बात पर गुस्सा हो गए। एक गवाह के अनुसार स्वान ने अपनी कार ट्रैफिक के बीचों बीच रोक ली। इस बीच स्वान की पत्नी कार से उतरकर भाग रही थी। लेकिन स्वान लगातार कार से उऩ्हें फॉलो कर रहे थे, जब तक वो कार पर आ नहीं जाती। वो जबरदस्ती उन्हें कार पर लाना चाह रहे थे। उनकी पत्नी इस दौरान लोगों से सहायता मांग रही थी। इस दौरान स्वान ने कई बार गाड़ी उन पर चढ़ाने की कोशिश भी की लेकिन वो बच गई। इस मामले में बाद ने रिच स्वान की पत्नी ने बयान देते हुए कहा कि कभी कभी रिच स्वान अपना आपा खो बैठते है और मेरे ऊपर उत्पीड़न करते हैं।कई बार वो मेरे ऊपर बुरी तरह हमला कर देते हैं। BREAKING NEWS: WWE has zero tolerance for matters involving domestic violence, and per our policy, Rich Swann has been suspended indefinitely following his arrest. https://t.co/7GBJIu3Tyu — WWE (@WWE) December 10, 2017 साल 2016 में WWE ने रिच स्वा को साइन किया था। वो क्रूजरवेट डिवीजन के एक अहम सदस्य हैं। स्वान ने क्रेंड्रिक को हराकर क्रूजरवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इसके बाद 2017 रॉयल रंबल में नेविल के साथ मैच लड़ा था।