"19 साल की मेहनत"-31 महीने बाद WWE की बड़ी चैंपियनशिप जीतने के बाद फेमस Superstar की प्रतिक्रिया सामने आई

WWE सुपरस्टार रिकोशे ने चैंपियनशिप जीतने के बाद दिया बहुत बड़ा बयान
WWE सुपरस्टार रिकोशे ने चैंपियनशिप जीतने के बाद दिया बहुत बड़ा बयान

WWE सुपरस्टार रिकोशे (Ricochet) को आखिरकार कंपनी ने इस हफ्ते शानदार पुश दिया। सैमी जेन को हराकर उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम की। सैमी जेन (Sami Zayn) का ये चैंपियनशिप रन ज्यादा लंबा नहीं चला और इस बार करारी हार का सामना उन्हें करना पड़ा। इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने के बाद काफी खुश रिकोशे नजर आए और उन्होंने अपनी बात भी रखी।

Ad

WWE सुपरस्टार रिकोशे ने सैमी जेन को हराने के बाद अपनी खास प्रतिक्रिया दी

दरअसल रिकोशे और सैमी जेन के मैच में जॉनी नॉक्सविल ने दखलअंदाजी कर दी। उन्होंने सैमी जेन का ध्यान भटका दिया। इसका फायदा रिकोशे ने उठाया और चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। टॉकिंग स्मैक में बात करते हुए रिकोशे ने कहा,

टाइटल जीतने के बाद अच्छा लग रहा है। मेरे लिए काफी अच्छा अनुभव है। 19 साल की मेहनत के बाद मुझे ये सफलता मिली है। मैंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की। जॉनी नॉक्सविल का भी मैं धन्यवाद करूंगा। उनकी वजह से कई चीजें करने का अब मौका मुझे मिल गया। इस तरह का साथ मिलने से थोड़ा खुशी जरूर होती है।

youtube-cover
Ad

WWE में 31 महीने बाद रिकोशे ने चैंपियनशिप अपने नाम की। रिकोशे को पुश देने की मांग काफी लंबे समय से की जा रही थी। इस बार WWE ने बड़ा कदम उठाया और फैंस की मांग पूरी कर दी। रिकोशे का चैंपियनशिप रन अब शानदार चलेगा। WrestleMania को अब ज्यादा समय नहीं बचा। शायद WWE के इस बड़े इवेंट में वो चैंपियन के रूप में उतरेंगे। अब देखना होगा कि रिकोशे को कौन चुनौती देगा।

सैमी जेन शायद अब रिकोशे को चुनौती नहीं देंगे। WrestleMania 38 में सैमी जेन का मुकाबला जॉनी नॉक्सविल के साथ होगा। WWE ने इस मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। फैंस को इन दोनों की राइवलरी में भी अब काफी मजा आएगा। सैमी जेन अपना बदला जॉनी नॉक्सविल से जरूर लेंगे। रिकोशे को चुनौती देने वाले सुपरस्टार का नाम भी अगले हफ्ते पता चल जाएगा। रिकोशे अगले हफ्ते इस चैंपियनशिप जीत का जश्न मनाएंगे। इस दौरान ही उनके नए प्रतिद्वंदी का पता चलेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications