34 साल के फेमस WWE Superstar ने अपनी गर्लफ्रेंड से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की मनमोहक तस्वीर

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Ricochet: WWE SmackDown में पिछला साल रिकोशे (Ricochet) के लिए अच्छा रहा। इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप उन्होंने जीती। इसके बाद स्मैकडाउन (SmackDown) वर्ल्ड कप टूर्नामेंट उन्होंने जीता। अब उन्होंने अपनी सगाई को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है।

आपको बता दें रिकोशे और WWE पर्सनैलिटी समांथा इर्विन ने सगाई कर ली हैं। साल 2019 में रिकोशे ने ऑफिशियल तौर पर मेन रोस्टर को ज्वाइन किया। रेड ब्रांड में वो नज़र आए। इसके बाद उन्होंने समोआ जो को हराकर यूएस चैंपियनशिप जीती थी। मिड-कार्ड में बहुत टाइम व्यतीत करने के बाद वो ब्लू ब्रांड का हिस्सा बने।

WWE सुपरस्टार रिकोशे ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी

साल 2022 में सैमी ज़ेन को हराकर रिकोशे ने अपने करियर में पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती। रिकोशे ने इंस्टाग्राम के जरिए बताया कि उन्होंने सगाई कर ली। उन्होंने अपने पार्टनर के साथ एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की। इसमें दिख रहा है कि समांथा इर्विन ने अंगूठी पहनी हुई हैं। रिकोशे ने शानदार कैप्शन लिखकर अपना प्यार भी जताया।

पिछले कुछ सालों से ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कुछ समय पहले ही दोनों ने अपने रिलेशन को फैंस के सामने उजागर किया था। समांथा इर्विन पिछले साल के अंत में ब्लू ब्रांड के एपिसोड में नज़र आई थीं।

पिछले साल रिकोशे ने SmackDown वर्ल्ड कप टूर्नामेंट जीता था। इसके बाद इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए उनका मुकाबला गुंथर के साथ हुआ था। हालांकि वो इस चैंपियनशिप को जीतने में नाकाम रहे।

कुछ समय पहले रिकोशे की राइवलरी Hit Row के मेंबर टॉप डोला के साथ शुरू हुई। दोनों के बीच SmackDown में Royal Rumble के लिए क्वालिफाइंग मैच भी हुआ। रिकोशे ने शानदार जीत हासिल की। 28 जनवरी को Royal Rumble इवेंट का आयोजन होगा। यहां होने वाले मेंस रॉयल रंबल मैच में रिकोशे का जलवा देखने को मिलेगा। रिकोशे के पास इस बार रंबल मैच जीतने का सुनहरा मौका होगा। वो ये मैच जीतकर WrestleMania 39 के मेन इवेंट में हिस्सा ले सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर ये रिकोशे के करियर का सबसे बड़ा पल होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links