34 साल के फेमस Superstar ने Roman Reigns के WWE टाइटल पर गड़ाई नजरें, सिंगल्स मैच को भी किया टीज

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर बयान सामने आया
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर बयान सामने आया

Ricochet: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) का जलवा इस समय चल रहा हैं। पिछले कुछ साल उनके लिए शानदार रहे। साल 2020 में हील टर्न लेने के बाद उनका करियर बदल गया। 800 दिन से ज्यादा उन्हें चैंपियन के रूप में हो गए। खैर WWE सुपरस्टार रिकोशे (Ricochet) की एक तस्वीर पर बहुत चर्चा बटोर रही है।

Ad

WWE सुपरस्टार रिकोशे की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

WWE ने ट्विटर के जरिए फैंस से सवाल पूछा कि सबसे महान WWE चैंपियन कौन है? रिकोशे ने यहां पर WWE दिग्गज द रॉक का GIF पोस्ट किया।

Ad

फैन ने जवाब में एक फोटो शेयर की। जिसमें रिकोशे WWE टाइटल के साथ नज़र आ रहे हैं। रोमन रेंस के पास इस समय WWE चैंपियनशिप और यूनिवर्सल चैंपियनशिप हैं। फैन द्वारा एडिट की गई तस्वीर पर रिकोश ने अपनी प्रतिक्रिया दी। रिकोशे ने कहा कि ये टाइटल उनके ऊपर अच्छा लग रहा है। इसके जरिए रिकोशे ने रोमन रेंस के साथ फ्यूचर में मैच भी टीज कर दिया है।

Ad

WWE SmackDown में वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 34 साल के रिकोशे और सैंटोस इस्कोबर के बीच पिछले हफ्ते हुआ था। मेन इवेंट में ये मुकाबला शानदार रहा और रिकोशे ने जीत हासिल की। अब दो हफ्ते बाद उनका मुकाबला गुंथर के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए होगा। रिकोशे को WWE द्वारा अब पुश दिया जा रहा है। अब वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी बन सकते हैं।

रोमन रेंस का WWE रन भी जबरदस्त इस समय चल रहा है। द ब्लडलाइन फैक्शन को वो लीड कर रहे हैं। उनकी वजह से द उसोज़, सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ को भी फायदा हो रहा है। WWE का अगला बड़ा इवेंट अगले साल Royal Rumble होगा। यहां रोमन रेंस का मुकाबला शेमस और केविन ओवेंस के साथ हो सकता है। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रेंस का मैच केविन ओवेंस के साथ होगा। जल्द ही इस बात का खुलासा हो जाएगा। रोमन को लेकर WWE ने कुछ अच्छा प्लान जरूर बनाया होगा। जल्द ही फैंस को बड़ा सरप्राइज मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications