WWE: रेसलमेनिया (WrestleMania 39) में WWE फैंस को कई यादगार पल देखने को मिले। इस बार WrestleMania की दोनों नाईट्स में द ब्लडलाइन (The Bloodline) के सदस्य ही मेन इवेंट का हिस्सा बने। शो की पहली नाईट में द उसोज़ (The Usos) का सामना सैमी ज़ेन (Sami Zyan) और केविन ओवेंस (Kevin Owens) से हुआ था, जबकि दूसरी नाईट में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने अपना टाइटल कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के खिलाफ डिफेंड किया था। द ब्लडलाइन की इस उपलब्धि पर अब रिकिशी (Rikishi) ने भी कमेंट किया है और उन्हें बधाई दी है।द उसोज़ के पिता रिकिशी ने इंस्टाग्राम पर द ब्लडलाइन की WrestleMania 39 की उपलब्धि पर टिप्पणी दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रोमन रेंस की जीत की फोटो को शेयर किया। इसके अलावा उन्होंने द उसोज़ की भी फोटो को शेयर किया है। उन्होंने यहां कैप्शन में लिखा,"Wrestlemania की दोनों नाईट्स में फैमिली ही मेन इवेंट का हिस्सा बनी रही। ये अनसुनी सी बात है लेकिन आप भी जानते हैं कि ये किसने किया है। द ब्लडलाइन और समोअन डायनेस्टी हमेशा ही ऐसी रही है। मैं इस समय एक समोअन के रूप में बहुत ज्यादा गर्व महसूस कर रहा हूं। वाईसमैन पॉल हेमन को भी इसके लिए बधाई।" View this post on Instagram Instagram PostWWE WrestleMania 39 के दोनों मेन इवेंट्स में नज़र आया था Roman Reigns का The Bloodline फैक्शन WrestleMania 39 की नाईट 1 में द उसोज़ का मुकाबला सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस से हुआ था। इस मैच में उसोज़ को निराशा हाथ लगी थी। उन्हें इस मैच में सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने हरा दिया था। वहीं, रोमन रेंस ने अपना टाइटल कोडी रोड्स के खिलाफ दांव पर लगाया था। इस मैच में रोमन रेंस ने कोडी को हरा दिया था।अब सभी की निगाह द उसोज़ पर टिकी हुई है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वो जल्द ही रोमन रेंस के खिलाफ टर्न ले सकते हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि आने वाले समय में WWE उन्हें किस तरह से बुक करता है।Roman Reigns@WWERomanReignsHelping fathers teach life lessons all around the world. Life’s not fair... AND STILL! #TribalChief #ANDSTILL #Bloodline twitter.com/brwrestling/st…B/R Wrestling@BRWrestlingThis young fan’s dad really busted out the confetti for his son after Reigns beat Cody at WrestleMania (via @chadwood)357895062This young fan’s dad really busted out the confetti for his son after Reigns beat Cody at WrestleMania 💀(via @chadwood)https://t.co/C8ZG0dMm1uHelping fathers teach life lessons all around the world. Life’s not fair... AND STILL! #TribalChief #ANDSTILL #Bloodline twitter.com/brwrestling/st…WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।