WWE SmackDown में Roman Reigns को धराशाई करने के बाद Jey Uso के पिता और दिग्गज की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

Pankaj
WWE दिग्गज की खास प्रतिक्रिया सामने आई
WWE दिग्गज की खास प्रतिक्रिया सामने आई

Rikishi: WWE SmackDown में हुए बवाल के बाद द उसोज़ (The Usos) के पिता और हॉल ऑफ फेमर रिकिशी (Rikishi) ने अनोखा संदेश दिया है।

Ad

SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में जे उसो ने बता दिया कि वो किसकी साइड जाएंगे। उन्होंने रोमन रेंस को धोखा देते हुए जबरदस्त किक उन्हें मारी और अपने भाई जिमी का साथ दिया। रोमन रेंस का सैगमेंट इस हफ्ते लंबा चला। किसी को नहीं पता था कि क्या होने वाला है। जे उसो ने कई बार ऐसे बर्ताव किया जैसे कि वो रेंस के साथ चले जाएंगे। रोमन और पॉल हेमन ने भी माइंडगेम खेला। रेंस ने जे को जिमी के खिलाफ खूब भड़काया।

अंत में जे ने बवाल मचाते हुए जिमी का साथ देना सही समझा। जे और जिमी ने सोलो सिकोआ को भी धराशाई कर दिया। बाद में दोनों ने डबल सुपरकिक भी रेंस को मार दी। ट्विटर पर रिकिशी ने द गॉडफादर सीरीज के एक काल्पनिक कैरेक्टर वीटो कोरलियॉन का GIF पोस्ट किया। उन्होंने ये मैसेज जे उसो द्वारा लिए गए निर्णय पर दिया है।

Ad

WWE Night of Champions में Roman Reigns को मिला था बड़ा धोखा

WrestleMania 39 में सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ द उसोज़ को अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी। यहीं से द उसोज़ से बहुत गुस्से में रोमन रेंस थे। हफ्ते दर हफ्ते चीजें आगे बढ़ती गई। WWE Night of Champions में रोमन रेंस के ऊपर जिमी उसो ने हमला कर दिया था। रेंस और सोलो सिकोआ को सैमी और केविन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सोलो सिकोआ ने भी समोअन स्पाइक जिमी उसो को लगा दिया था। जे उसो भी लगातार जिमी को समझा रहे थे। पिछले हफ्ते शो में जिमी ने गलती से जे को किक मार दी थी। खैर अब ये क्लियर हो गया है कि द उसोज़ ब्लडलाइन से अलग हो गए। आगे जाकर अब तगड़ा टैग टीम मैच देखने को मिल सकता है। Money in the Bank 2023 में रेंस और सिकोआ का सामना द उसोज़ के साथ हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications