रिंग ऑफ ऑनर ने भारत में टीवी डील साइन की

ये बात सारी दुनिया जानती है कि भारत प्रोफेशनल रैसलिंग में एक बहुत बड़ी मार्केट बनता जा रहा है। WWE और TNA इम्पैक्ट रैसलिंग को भारत में काफी पसंद किया जाता है और लाखों की संख्या में लोग इसे टीवी पर देखते हैं। WWE और इम्पैक्ट रैसलिंग के बाद अब रिंग ऑफ ऑनर (ROH) ने भी भारत में टीवी डील फाइनल कर ली है। दुनिया और उत्तरी अमेरिका की 3 सबसे बड़ी रैसलिंग कंपनियों की नजर भारत पर हैं क्योंकि भारत में प्रोफेशनल रैसलिंग फैंस की तादाद में इजाफा होता जा रहा है। WWE ने हाल ही में हुए स्मैकडाउन लाइव के पीपीवी बैकलैश में भारतीय मूल के जिंदर महल को WWE चैंपियन बनाया। जिंदर महल भारत की ओर से WWE चैंपियन बनने वाले दूसरे रैसलर हैं। इसके अलावा इम्पैक्ट रैसलिंग ने मुंबई में अपने कई एपिसोड्स को टेप (शूटिंग) किया है और अब ROH ने भी भारत में टीवी डील साइन कर ली है, जिसका साफ मतलब है कि अब भारतीयों फैंस को टीवी पर WWE और इम्पैक्ट रैसलिंग की तरह ही ROH के शो भी दिखाई देंगे। डिस्कवरी चैनल और एनिमल प्लैनेट चैनल को चलाने वाली कंपनी डिस्कवरी कम्यूनिकेशंस ने एलान किया है कि उन्हें ROH के साथ भारत में शो दिखाने को लेकर करार साइन किया है। डिस्कवरी के नए चैनल DSPORT पर शो को दिखाया जाएगा। इस करार के हो जाने के बाद ROH सीधे 70 मिलियन लोगों तक पहुंच पाएगा। इम्पैक्ट रैसलिंग पॉप नेटवर्क पर पूरे अमेरिका में इतने दर्शकों को कवर कर पाता है। भारतीय प्रोफेशनल रैसलिंग फैंस के लिए ये खबर किसी सौगात की तरह है। अब उन्हें ज्यादा से ज्यादा और अलग रैसलिंग कंटेट देखने को मिलेगा। अगर शो सही तरीके से आगे बढ़ा, तो हो सकता है कि इम्पैक्ट रैसलिंग की तरह ही ROH के शो भी भारत में हो। दुनिया की सबसे बड़ी रैसलिंग कंपनी WWE भी भारत में अपनी स्थिति को ज्यादा मजबूत करने की कोशिश में लगी हुई है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications