ऋषि कपूर के निधन पर WWE सुपरस्टार जॉन सीना ने दी श्रद्धांजलि

Ankit
wwe cover image
WWE
WWE
Ad

बॉलीवुड को लगातार 2 दिन में दो बड़े झटके लगे हैं। पहले अभिनेता इरफान खान का निधन और 30 अप्रैल को 67 साल के महान अभिनेता ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली। बॉलीबुड के दिग्गज कलाकरों में से एक ऋषि कपूर ने मुंबई के हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। जिसके बाद बॉलीवुड समेत दुनियाभर के दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी लिस्ट में WWE सुपरस्टार जॉन सीना भी हैं जिन्होंने श्रद्धांजलि दी है। जॉन सीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषि कपूर की फोटो लगाई है।

Ad

ऋषि कपूर को साल 2018 में अपनी कैंसर की बीमारी का पता लगा था जिसके बाद वो अमेरिका में इजाल के लिए गए थे। कुछ वक्त पहले वो भारत लौटे थे और सब कुछ ठीक बताया जा रहा है था। लेकिन कुछ वक्त पहले ऋषि कपूर को दिल्ली के हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद खुद उन्होंने बताया था कि उन्हें इन्फेक्शन हुआ था।

29 अप्रैल 2020 बुधवार को परिवार वालों ने उन्हें बिगड़ी तबीयत को देख मुंबई के रियालंस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर आखिरी वक्त तक हसंते रहे थे और डॉक्टर्स के साथ बातचीत कर रहे थे।

अब बॉलीवुड के महान एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा बोल दिया है। ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में लगभग 24 लोग शामिल थे। उनका अंतिम संस्कार चंदनवाड़ी श्मशान घाटपर हुआ। जिसमें अभिषेक बच्चन, सैफ अली खान, अयान मुखर्जी के साथ साथ परिवार के लोग मौदूज थे। ऋषि कपूर की बेटी दिल्ली में हैं और लॉकडाउन के कारण वो मुंबई नहीं पहुंच पाईं।

ऋषि कपूर का जन्म 4 सिंतबर 1952 में हुआ था और उन्होंने अपने डेब्यू के बाद एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में दी। साल 2008 में उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया था। खैर, WWE सुपरस्टार के साथ साथ हम भी ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications