Logan Paul: WWE सुपरस्टार और रोमन रेंस (Roman Reigns) के प्रतिद्वंदी लोगन पॉल (Logan Paul) ने हाल ही में एक बड़ी बात का खुलासा किया। पॉल ने बताया कि आलोचना करने वाले फैंस को वो किस तरह हैंडल करते हैं। अपने करियर में अभी तक पोलराइज़ फिगर पॉल रहे हैं। पॉल के कई फैंस हैं लेकिन कुछ उनकी आलोचना भी करते हैं। खासतौर पर जब से उन्होंने WWE में कदम रखा तब से उनके बारे में ज्यादातर निगेटिव बात ही हुई। WWE सुपरस्टार लोगन पॉल का खास बयान सामने आयाइस साल WWE WrestleMania और SummerSlam में लोगन पॉल ने WWE रिंग में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। इसका ईनाम भी WWE ने उन्हें दिया। कंपनी ने तीसरा ही मैच उन्हें रोमन रेंस के खिलाफ दे दिया। Crown Jewel इवेंट में 5 नवंबर को रोमन रेंस और लोगन पॉल के बीच अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। Verge magazine को हाल ही में पॉल ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा, मुझे पता है कि कुछ WWE फैंस मेरी इज्जत नहीं करते हैं। Crown Jewel के बाद सब बदल जाएगा। मैं आलोचना करने वाले फैंस को अपनी इज्जत करने के लिए मजबूर कर दूंगा। मैं आपका फेवरेट रेसलर नहीं हो सकता लेकिन जो रिंग में करता हूं उसकी इज्जत सभी को करनी चाहिए। मेरा लक्ष्य हमेशा अच्छा करना होता है। मैं हमेशा आप सभी को एंटरटेन करना चाहता हूं। आपको हमेशा मुझे रिंग में एकनॉलेज करना चाहिए। मुझे कौन क्या कहता है उससे कभी फर्क नहीं पड़ा। View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस और लोगन पॉल के बीच होने वाले मैच का सभी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। WWE ने बहुत जल्द पॉल को पुश दे दिया। इन दोनों की राइवलरी को अभी तक खास अंदाज में बिल्ड किया गया है। इस मैच के लिए लोगन पॉल को शॉन माइकल्स ट्रेनिंग दे रहे हैं। इसका मतलब है कि फैंस को एक अच्छा मुकाबला देखने को मिलेगा। उम्मीद के मुताबिक रोमन रेंस अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर लेंगे लेकिन लोगन पॉल से उन्हें अच्छी टक्कर मिलेगी। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।