रॉब वैन डैम ने इंडिपेंडेंट सर्किट पर MVP के खिलाफ मैच लड़ा

पूर्व WWE सुपरस्टार और ECW आइकन रॉब वान डैम(RVD) ने कैलिफोर्निया में पैसीफिक कोस्ट रैसलिंग के "हाई टाइड" आयोजन में इन-रिंग एक्शन में वापसी की। RVD ने अपने पूर्व WWE सुपरस्टार एमवीपी को PCW हैवीवेट चैम्पियनशिप के लिए 60 मिनट समय वाले मैच में सामना किया। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि इस मुठभेड़ से पहले, RVD और MVP ने एकल मैच में कभी भी एक दूसरे का सामना नहीं किया था। रॉब वान डैम, जोकि WWE के साथ आखिरी बार 2014 में दिखे थे। उसके बाद से वो इंडिपेंडेंट सर्किट पर एक हल्के शैड्यूल में ही फाइट करते हुए नजर आथे हैं। RVD इससे पहले हाउस ऑफ हार्डकोर और PCW में ही नजर आए थे। इसके अलावा वैन डैम को हाल ही में एडीबल्स मैगजीन पुरस्कार समारोह के लिए विशेष प्रेजेंटर के रूप में बुक किया गया था। RVD को आखिरी बार अगस्त 2016 में WWE-प्रोडक्शन शो में देखा गया था, जब वह रेवन और मिक फोली के साथ WWE नेटवर्क के शो "टेबल फॉर थ्री" में नजर आए थे। पैसीफ़िक कोस्ट रैसलिंग एक इंडिपेंडेंट रैसलिंग प्रोमोशन है, जिसके साथ नवंबर 2016 से रॉब वैन डैम के साथ काम कर रहे हैं। RVD यहां जॉन मॉरीसन और MVP के साथ फाइट कर चुके हैं। PCW ने 24 मार्च 2017 "हाई टाइड" शो के लिए एमवीपी के खिलाफ एक मैच में रॉब वान डैम को बुक किया था। RVD इस मैच में बतौरचैंपियन उतरे थे। ये चैंपियनशिप उन्होंने पिछले साल पैंटागन जूनियर से जीती थी। MVP और रॉब वैन डैम के बीच हुए की हाइलाइट्स यहां देख सकते हैं:

Ad
Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications