WWE में पूर्व चैंपियन की वापसी को लेकर आई बहुत बुरी खबर, फैंस को करना पड़ेगा लंबा इंतजार?

Ujjaval
WWE सुपरस्टार को लेकर बुरी खबर
WWE सुपरस्टार को लेकर बुरी खबर

Robert Roode: WWE में काफी समय से रॉबर्ट रूड (Robert Roode) नज़र नहीं आए हैं। फैंस उन्हें फिर से एक्शन में देखने का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। वो काफी महीनों से चोट से जूझ रहे हैं। कई लोगों को लग रहा है कि अब पूर्व NXT चैंपियन की वापसी जल्द ही हो सकती है। हालांकि, फैंस के लिए इस विषय में बहुत बुरी खबर सामने आ रही है।

I'm ready for a Nakamura RUNHe's surfed enough twitter.com/Fightful/statu…

थोड़े समय पहले Fightful ने ट्विटर पर शिंस्के नाकामुरा के WWE डेब्यू वाली क्लिप पोस्ट की थी और इसपर प्रसिद्ध रेसलिंग जर्नलिस्ट शॉन रॉस सैप ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि वो नाकामुरा की वापसी और नए रन को लेकर उत्साहित हैं। एक फैन ने इस चीज़ पर जवाब देते हुए बताया कि वो रॉबर्ट रूड को भी वापस देखने के लिए उत्साहित हैं।

It will likely be a long while, unfortunately twitter.com/CalW95/status/…

शॉन रॉस सैप ने WWE फैन को बुरी खबर दी और बताया कि अभी उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इस समय रूड चोट से ठीक नहीं हुए हैं और वो रिकवर कर रहे हैं। ऐसे में उनका एक्शन से दूर रहना लगभग तय है। रॉस के इस ट्वीट ने कई सारे फैंस को जरूर निराश किया होगा क्योंकि रूड एक ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनके पास शानदार टैलेंट है लेकिन कभी कंपनी द्वारा उन्हें सही तरह से इस्तेमाल नहीं किया गया। आगे जाकर रॉबर्ट रूड के लिए चीज़ें जरूर बदल सकती हैं।

WWE में Robert Roode का रन उतना ज्यादा खास साबित नहीं हुआ है

ट्रिपल एच के नेतृत्व में रॉबर्ट ने NXT में शानदार काम किया था। मेन रोस्टर पर उन्हें टॉप स्टार की तरह कभी पुश नहीं मिला। हालांकि, वो तीन बार टैग टीम चैंपियनशिप जीत चुके हैं। साथ ही उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल पर भी कब्जा किया हुआ है। रूड अपने एंट्रेंस सॉन्ग के लिए हमेशा फैंस के बीच चर्चा का विषय रहते हैं। इसी वजह से उन्हें हमेशा अच्छा सपोर्ट मिला है। अब देखना होगा कि वापसी के बाद पूर्व IMPACT Wrestling वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन को ट्रिपल एच किस तरह उपयोग करते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment