WWE न्यूज़: रोमन रेंस की पहली हॉलीवुड फिल्म का एलान, द रॉक के साथ आएंगे नजर

Enter caption

पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस 2018 में ल्यूकीमिया बीमारी के चलते रिंग से दूर हो गए थे। इस बात से उनके फैंस काफी निराश थे। ल्यूकीमिया बीमारी के बाद से रोमन रेंस ने खुद अपनी हेल्थ के बारे में पहली बार अपडेट दिया है और अपनी फिल्म के बारे में बताया है। उनके फैंस के लिए बहुत ही बड़ी खुशी की बात हैं क्योंकि अब रोमन रेंस इंस्टाग्राम पर भी आ चुके हैं और अपनी पहली ही पोस्ट से उन्होंने धमाल मचा दिया है।

Ad

WWE ने हाल ही में बताया है कि अनोआ'ई खानदान से ताल्लुक रखने वाले रोमन रेंस और उनके चचेरे भाई द रॉक एक साथ एक ही फ़िल्म में काम कर रहे हैं। ये फ़िल्म फ़ास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी की होगी और इसका नाम "हॉब्स एंड शॉ" होगा।

आपको बता दें कि द रॉक (2011) से फ़ास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। अब द रॉक की नई फिल्म में रोमन रेंस भी उनका साथ दे रहे हैं।

रोमन रेंस ने इंस्टाग्राम में द रॉक के साथ फोटो शेयर करते हुए अपनी पहली फ़िल्म के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने इस पोस्ट में अपने फैंस के सपोर्ट की तारीफ की और परिवार के बारे में बताते हुए लिखा कि कैसे सभी ने उनकी बीमारी से उबरने में उनकी मदद की है।

Ad

फ़ास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी की फ़िल्म "हॉब्स एंड शॉ" द रॉक के किरदार ल्यूक हॉब्स और रोमन रेंस पर केंद्रित होगी। फ़िल्म में रोमन रेंस, ल्यूक हॉब्स के भाई का किरदार निभाएंगे। इस फ़िल्म में रोमन रेंस पहली बार WWE के बाहर एक्टिंग करते हुए दिखाई देंगे और ये फ़िल्म अगस्त 2019 में रिलीज होगी।

द रॉक ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस फिल्म के बारे में जानकारी दी

Ad

कंपनी से इलाज के लिए बाहर जाने के बाद से रोमन रेंस ने पहली बार खुद अपने हेल्थ के बारे में अपडेट दिया है। रोमन ने कहा कि वे जल्द से जल्द रिंग में वापसी का प्रयास करेंगे लेकिन ये नहीं बताया कि कब वापसी करेंगे। उनकी हेल्थ पर आखिरी अपडेट क्रिस जैरिको ने दिया था और कहा था कि वो बहुत तेज़ी से रिकवर कर रहे हैं।

उम्मीद करते हैं कि रोमन रेंस जल्द से जल्द रिंग में वापसी कर सकें और अपने फैंस को वापस एंटरटेन कर सकें।

Get WWE News in Hindi Here

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications