Roman Reigns: WWE Smackdown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार होगा। रोमन रेंस (Roman Reigns) भी इस शो में नज़र आएंंगे। वो आएंगे तो फिर बवाल देखने को मिलेगा। दरअसल 27 मई को रोमन ने चैंपियन के रूप में अपने हजार दिन पूरे कर लिए थे। अब वो ब्लू ब्रांड के एपिसोड में इस चीज का जश्न मनाएंगे।WWE@WWETHIS FRIDAY on #SmackDown3517621THIS FRIDAY on #SmackDown https://t.co/EZ0u9eVSGsरोमन रेंस ने अगस्त, 2020 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद से अभी तक उन्हें कोई नहीं हरा पाया। कई दिग्गजों को वो अपने इस रन में हरा चुके हैं। अभी तक उनकी बादशाहत खत्म नहीं हो पाई। पिछले साल WrestleMania 38 में रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद वो कंपनी के नए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बन गए थे। WWE चैंपियन के रूप में भी उन्हें 420 दिन हो गए।रेंस का अभी भी हारना बहुत मुश्किल लग रहा है। रोस्टर में मौजूदा किसी भी रेसलर्स के पास इस तरह क्षमता अभी नहीं दिख रही है। कोडी रोड्स का नाम जरूर लिया जा रहा है लेकिन शायद कंपनी अभी उनके ऊपर भरोसा नहीं दिखा रही है।WWE Night of Champions में Roman Reigns को मिला था धोखाहाल ही में WWE Night of Champions इवेंट में बहुत बवाल देखने को मिला। मेन इवेंट में सोलो सिकोआ और रोमन रेंस का मुकाबला केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के साथ हुआ था। ये अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मुकाबला था। मैच में द उसोज़ ने दखलअंदाजी की और केविन ओवेंस, सैमी ज़ेन पर अटैक किया। उन्होंने गलती से सोलो पर भी अटैक कर दिया था। ये चीज देखकर रेंस को गुस्सा आ गया और उन्होंने जे, जिमी को धक्का दे दिया। इसके बाद जिमी ने रेंस को धोखा देते हुए उन्हें दो किक मार दी। नतीजा ये निकला कि रेंस और सिकोआ को हार का सामना करना पड़ा। Smackdown के इस हफ्ते के एपिसोड में फैंस को मजा आएगा। रोमन रेंस का द उसोज़ के लिए अगला कदम क्या होगा इस पर सभी की नजरें रहेंगी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।