WWE में रोमन रेंस के 3 सबसे बेस्ट टैग टीम पार्टनर

Ankit
WWE
WWE

रोमन रेंस को WWE में साल 2014 के बाद से सिंगल्स में लड़ते हुए देखा है। भले ही रोमन रेंस ने शील्ड के साथ WWE के मेन रोस्टर में कदम रखा लेकिन उनको पहचान अकेले लड़ने पर मिली। रोमन रेंस आज भी अकेले लड़ना पसंद करते हैं लेकिन कभी कभी WWE पार्टनर दे देता है। रोमन रेंस का कुछ सुपरस्टार्स टीम बना चुके हैं लेकिन यहां हम उनके तीन सबसे बेस्ट टैग टीम पार्टनर की बात करने वाले हैं।

शील्ड के पूर्व WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस

WWE
WWE

रोमन रेंस ने 2012 में मेन रोस्टर में सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ के साथ डेब्यू किया था। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने काफी अच्छी टीम बनाई थी। क्योंकि उस दौरान उनके तीसरे साथी डीन एम्ब्रोज यूएस चैंपियनशिप की पिक्चर में थे।

सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस की टीम ने एक्सट्रीम रूल्स 2013 में केन और डेनियल ब्रायन की जोड़ी को हराकर खिताब जीता था। लगभग 149 दिनों रेंस और रॉलिंस ने टैग टीम टाइटल पर कब्जा किया था। शील्ड के अलग होने के बाद भी काफी साल बाद रेंस और रॉलिंस साथ और उनकी जोड़ी को पसंद किया गया।

WWE दिग्गज जॉन सीना

जॉन सीना
जॉन सीना

जॉन सीना, जी हां आपको ये नाम इस लिस्ट में देखकर हैरानी होगी लेकिन ये सच है WWE दिग्गज जॉन सीना और रोमन रेंस साथ में टैग टीम के रुप में काम कर चुके हैं। आपको याद होगा कि साल 2017 में जॉन सीना और रोमन रेंस का मैच हुआ था। जिसमें रोमन रेंस को जीत मिली थी और सीना ने उनका हाथ ऊपर विरासत को सौंप दिया था।

जॉन सीना ने WWE में रोमन रेंस साथ टीम बनाकर लगभग 10 टैग टीम लड़े हैं जिसमें ज्यादातर जीत हासिल की है। जॉन सीना ने रोमन रेंस की तब भी मदद की थी जब रोमन रेंस और डीन एम्ब्रोज के खिलाफ वायट फैमिली से लड़ रहे थे।

WWE के फेमस सुपरस्टार डेनियल ब्रायन

WWE
WWE

ब्रायन और रोमन रेंस WWE में पहले भी टीम बनाकर काम कर चुके हैं लेकिन साल 2019 में दोनों को एक साथ फिर से देखा गया। साल 2019 में रोमन रेंस पर अटैक हो रहे थे जिसके पीछे ब्रायन के साथ एरिक रोवन का हाथ था। रोवन ने रोमन रेंस के खिलाफ हल्ला बोल दिया इसमें उनका साथ ल्यूक हार्पर ने भी साथ दिया। रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन ने साल 2019 की हैल इन ए सैल में हार्पर और रोवन की जोड़ी को हराया था।

इससे पहले स्मैकडाउन के कुछ एपिसोड में ब्रायन और रेंस ने टीम बनाकर शिंस्के नाकामुरा और किंग कॉर्बिन के खिलाफ मैच लड़ा था।