WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) फिलहाल अपने करियर के शिखर पर हैं। पिछले 12 महीने रोमन रेंस के लिए बहुत ही शानदार रहे हैं। ट्राइबल चीफ ने अपने काम से यह साबित कर दिया है कि वे रेसलिंग जगत के सबसे बड़े सितारे हैं। रोमन रेंस ने Raw और Smackdown दोनों में अपना दबदबा बनाए रखा और कई बड़े सुपरस्टार्स को हराया भी है। इसके अलावा अब वो WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन भी हैं।
हेड ऑफ द टेबल ने पिछले एक साल में कुछ बेहतरीन मैच लड़े हैं। इस आर्टिकल में हम रोमन रेंस के पिछले एक साल के 4 सबसे बेहतरीन मैच के बारे में बात करेंगे, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए:
#1 - रोमन रेंस vs फिन बैलर WWE Extreme Rules 2021
![मैच के दौरान फिन बैलर और रोमन रेंस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/e8282-16535183157243-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/e8282-16535183157243-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/e8282-16535183157243-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/e8282-16535183157243-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/e8282-16535183157243-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/e8282-16535183157243-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/e8282-16535183157243-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/e8282-16535183157243-1920.jpg 1920w)
WWE SummerSlam में जॉन सीना को हराने और ब्रॉक लैसनर की वापसी के बाद रोमन रेंस की दुश्मनी फिन बैलर के साथ हुई। दोनों सुपरस्टार्स की काबिलियत के कारण Extreme Rules 2021 प्रीमियम लाइव इवेंट में हुआ मैच बहुत ही शानदार रहा।
सही मायनों में यह उस इवेंट का एक मात्र Extreme Rules मैच था और बैलर ने अपने डीमन रूप में रेंस को कड़ी टक्कर दी। मैच के अंत में टर्नबकल खुल जाने के कारण बैलर अपना फिनिशिंग मूव नहीं लगा पाए और रोमन रेंस ने स्पीयर लगाकर मैच जीत लिया ।
#2 - ऐज vs रोमन रेंस WWE Money in the Bank 2021
ऐज की रिंग में वापसी के बाद से फैंस इस ड्रीम मैच के लिए उत्साहित थे। Royal Rumble 2021 जीतने के बाद WrestleMania 37 में ऐज और रोमन रेंस का मुकाबला होने वाला था लेकिन डेनियल ब्रायन को भी मेन इवेंट में जोड़कर इस मैच को ट्रिपल थ्रेट बना दिया गया।
आखिरकार Money in the Bank 2021 में ऐज का सामना सिंगल्स मैच में रोमन रेंस से हुआ। यह कठिन और जबरदस्त मैच सभी की उम्मीदों पर खरा उतरा और फैंस को बार बार अपनी सीट से उठने पर मजबूर कर दिया । इस लाजवाब मैच में दोनों सुपरस्टार्स पीछे हटने को तैयार नहीं थे और एक दूसरे पर अपने सभी बड़े मूव्स लगा रहे थे । लेकिन मैच के अंत में सैथ रॉलिंस के ऐज पर हमला करने के कारण रोमन रेंस इस मैच में जीत दर्ज करने में सफल हुए।
#2 - जॉन सीना Vs रोमन रेंस SummerSlam 2021
रोमन रेंस के सभी मैचों में फैंस को इस मैच का सबसे बेसब्री से इंतजार था। जॉन सीना ने Money the Bank में वापसी करते हुए रोमन रेंस को चौंका दिया जिसके बाद बहुत ही बढ़िया तरीके से इस स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया गया। यह मैच इस दशक के सबसे बड़े मैचों में से एक था। WWE से लगभग एक साल दूर रहने के बावजूद भी सीना का फैंस के साथ जुड़ाव देखने लायक था दोनों ही सुपरस्टार्स में बहुत ही अच्छी कमेस्ट्री देखने मिली। दोनों के सभी मूव्स से फैंस रोमांचित हो उठते थे। हालांकि अंत में कड़ी टक्कर के बाद रेंस ने सीना पर जीत दर्ज की।
#1 - ब्लडलाइन Vs ड्रू मैकइंटायर , रैंडी ऑर्टन और रिडल WrestleMania Backlash 2022
![यह मैच इस साल के सबसे बड़े मैचों में से एक था](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/2e523-16535201404884-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/2e523-16535201404884-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/2e523-16535201404884-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/2e523-16535201404884-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/2e523-16535201404884-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/2e523-16535201404884-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/2e523-16535201404884-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/05/2e523-16535201404884-1920.jpg 1920w)
WWE WrestleMania Backlash में रोमन रेंस ने अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड नहीं किया था, लेकिन वो अपने भाईयों के साथ एक्शन में दिखाई दिए थे। यह मैच इस शो को मेन इवेंट में हुआ था। मैच में शामिल सभी 6 सुपरस्टार्स ने काफी ज्यादा प्रभावित किया और इसे साल का सबसे बेहतरीन मैच कहा जाए तो भी गलत नहीं होगा। रोमन रेंस ने बेहतरीन मेन इवेंट मैच का अंत रिडल को पिन करते हुए किया था।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।