Roman Reigns Streak Ends: WWE WrestleMania 41 के लिए कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है। फैंस को तगड़े मुकाबले इस बार देखने को मिलने वाले हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) की टक्कर सीएम पंक और सैथ रॉलिंस से होगी। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में हुए बवाल के बाद इनके बीच मैच को ऑफिशियल कर दिया गया। खैर अब रोमन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। उनकी एक अनोखी स्ट्रीक ध्वस्त हो गई है। शायद इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा।
2019 में हुए WrestleMania में रोमन रेंस का मुकाबला ड्रू मैकइंटायर से हुआ था। वहां पर रोमन ने जीत हासिल की थी। दोनों के बीच नॉन-टाइटल मैच था। 2020 के मेगा इवेंट का रोमन हिस्सा नहीं बने थे। 2021, 2022, 2023 और 2024 के WrestleMania में रोमन चैंपियनशिप मैच का हिस्सा थे। पिछले साल WrestleMania 40 के नाईट 1 में उन्होंने टैग टीम मैच में द रॉक के साथ मिलकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस का सामना किया था। हालांकि, नाईट 2 में उन्होंने कोडी के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की थी।
WrestleMania 41 में रोमन चैंपियनशिप मैच में नज़र नहीं आएंगे। ट्रिपल थ्रेट मैच के ऑफिशियल ऐलान के बाद ये चीज कंफर्म हो गई है। अब 6 साल बाद ऐसा होगा कि रोमन WrestleMania में किसी भी टाइटल मैच का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं। पहली बार ये बड़ा कारनामा होगा। उनकी ये स्ट्रीक टूट गई है। कहीं ना कहीं ये रोमन और उनके फैंस के लिए बड़ा झटका है।
WWE SmackDown में रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच हुआ था बवाल
SmackDown में रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस का आमना-सामना हुआ। तीनों ने एक-दूसरे पर निशाना साधा। अचानक पंक ने रेंस पर अटैक कर दिया था। इसके बाद रिंग में अफरातफरी मच गई। पंक, रेंस और रॉलिंस ने खूब बवाल मचाया। अंत में रोमन ने बाजी मारी। उन्होंने स्टील स्टेप्स से रॉलिंस और पंक पर हमला किया। शो ऑफ-एयर होने के बाद भी तीनों ने लड़ाई जारी रखी थी। इनको अलग करना ऑफिशियल्स और सिक्योरिटी के लिए काफी मुश्किल हो गया था। खैर अब देखना होगा कि इनकी राइवलरी में आगे क्या नया मोड़ सामने आएगा।