WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank) पीपीवी के मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने शानदार जीत हासिल की। ऐज (Edge) को हराकर रेंस ने WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की। इसके बाद जॉन सीना (John Cena) की जबरदस्त एंट्री हुई और उन्होंने रेंस को चेतावनी दे दी। सीना की वापसी से रेंस भी काफी चौंक गए थे। रोमन रेंस ने ट्विटर के जरिए अब सीना की वापसी पर बयान दिया।The only two constants in the @WWE Universe. They all come back. They all acknowledge me. Nothing’s different. #AndStill #MITB— Roman Reigns (@WWERomanReigns) July 19, 2021(WWE यूनिवर्स में सिर्फ दो स्थायी है। वो सभी वापस आ गए। उन सभी ने मुझे माना। कुछ अलग नहीं है।)WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को मिलेगी कड़ी चुनौतीरोमन रेंस को ऐज के खिलाफ बहुत मुश्किल से जीत मिली। सैथ रॉलिंस की वजह से इस मैच में ऐज हार गए। ऐज और रेंस ने WWE यूनिवर्स को काफी अच्छा मैच दिया। ऐज को हराकर रोमन रेंस ने रोस्टर में अपनी बादशाहत जारी रखी। अब रेंस के पास जॉन सीना की सबसे बड़ी चुनौती होगी। #MITB pic.twitter.com/a4ZfB7SMDZ— Roman Reigns (@WWERomanReigns) July 19, 2021सीना और रेंस का मुकाबला पहले हो चुका है। अब SummerSlam 2021 में इन दोनों के बीच मैच लगभग तय हो चुका है। कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सीना की वापसी होगी और वो रेंस को चैलेंज करेंगे। कुछ ऐसा ही इस बार पीपीवी में देखने को मिला। द उसोज ने भी इस बार टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की। रे और डॉमिनिक मिस्टीरियो को दोनों सुपरस्टार्स ने हराया। अब रेंस और द उसोज को सीना चुनौती देंगे। "Now the whole world can acknowledge me."#MITB @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/4NKtHuD73A— WWE (@WWE) July 19, 2021अभी तक द उसोज ने रेंस का साथ अच्छे से निभाया। ऐज के साथ राइवलरी में भी द उसोज शामिल रहे थे। सीना के साथ रेंस की राइवलरी में भी द उसोज नजर आएंगे। सीना के साथ रे और डॉमिनिक मिस्टीरियो भी नजर आ सकते हैं। द उसोज और मिस्टीरियो परिवार की राइवलरी भी चल रही हैं। सीना को अगर रे और डॉमिनिक का साथ मिलेगा तो फिर वो सभी के ऊपर भारी पड़ेंगे।"IF IT WASN'T FOR ME, HE'D BE CHAMP!"@WWERollins making it known to @WWERomanReigns... #MITB pic.twitter.com/sqmszdcjvc— WWE Universe (@WWEUniverse) July 19, 2021सैथ रॉलिंस ने भी इस बार रोमन रेंस का साथ दिया। शायद रॉलिंस नहीं आते तो रेंस की हालत और भी खराब हो जाती। अब ऐज और रॉलिंस की राइवलरी भी शुरू हो जाएगी। रॉलिंस ने इस मैच में दो बार दखलअंदाजी की। पहली बार में उन्होंने ऐज को शानदार सुपरकिक मारी थी। दूसरी बार में ऐज ने उन्हें धक्का देकर रिंग से बाहर गिरा दिया था। इस चीज का फायदा ही रेंस ने उठाया और स्पीयर मारकर ये मैच जीत लिया।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!