Solo Sikoa: WWE SmackDown सुपरस्टार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने इस बार बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि रोमन रेंस (Roman Reigns) ने उन्हें सबसे बेस्ट सलाह क्या दी थी। पूर्व NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन का इस समय ब्लू ब्रांड में जलवा चल रहा हैं। 29 साल के सोलो सिकोआ ने NXT में बहुत अच्छा काम किया था। इसके बाद बहुत जल्दी उनकी मेन रोस्टर में भी एंट्री हुई। Clash at the Castle में ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला हुआ था। इस मैच में एक समय रेंस हारने वाले थे लेकिन अचानक सिकोआ ने आकर उन्हें बचा लिया। कुछ समय पहले सिकोआ ने द ब्लडलाइन को ज्वाइन किया था। इस फैक्शन में उनके अलावा द उसोज़ और सैमी ज़ेन भी शामिल हैं। इस फैक्शन को रेंस लीड कर रहे हैं। WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ का बड़ा बयान सामने आयाहाल ही में The New York Post को सिकोआ ने अपना इंटरव्यू दिया। रोमन रेंस द्वारा दी गई सलाह का उन्होंने यहां पर खुलासा किया। सिकोआ ने कहा, मुसीबत से बाहर रहो, आप समझ रहे हो मैं क्या कहना चाह रहा हूं? अपना सिर नीचे करो और बहुत मेहनत करो। आंख ऊपर होनी चाहिए, कान खुले होने चाहिए और मुंह बंद रहना चाहिए।Solo@WWESoloSikoaFamily Business.🏽🩸7454659$3सिकोआ इस समय जबरदस्त काम कर रहे हैं। उनका गिमिक कुछ अलग ही लग रहा है। रोमन रेंस और पॉल हेमन की वजह से उन्हें बहुत फायदा हो रहा है। इसी इंटरव्यू में उन्होंने ये बात भी कही थी। उन्होंने सैमी ज़ेन का नाम भी लिया था। WWE द्वारा अगले साल उन्हें बड़ा पुश भी दिया जा सकता है। NXT में भी सिकोआ को अच्छा पुश दिया गया था। इसका फायदा उन्होंने उठाया और अच्छा काम किया। मेन रोस्टर में भी अभी तक बहुत बवाल वो मचा चुके हैं। कुछ हफ्ते पहले मैट रिडल के ऊपर खतरनाक अटैक उन्होंने किया था। उनका गुस्सा देखकर सभी हैरान रह गए थे। उनके इस अटैक से रिडल को इंजरी भी आ गई थी। अब वो कुछ समय तक WWE टीवी पर नज़र नहीं आएंगे।Roman Reigns@WWERomanReignsGreatest. #SmackDown #Bloodline @HeymanHustle @WWESoloSikoa @WWEUsos232973094Greatest. #SmackDown #Bloodline @HeymanHustle @WWESoloSikoa @WWEUsos https://t.co/S8AIQfBgiWWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।