WWE न्यूज: रोमन रेंस ने WrestleMania 35 में होने वाले ऐतिहासिक मैच के बारे में दिया बड़ा बयान

x

रैसलमेनिया 35 का समय अब नजदीक आ रहा है। ज्यादा समय अब नहीं रह गया है। इसकी तैयारी जबरदस्त चल रही है। रॉ और स्मैकडाउन में इसके लिए शानदार बिल्डअप चल रहा है। अभी के हिसाब से देखा जाए तो इस बार रैसलमेनिया 35 के मेन इवेंट में ट्रिपल थ्रैट मैच रोंडा राउजी, बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर के बीच हो सकता है। फास्टलेन में पहले शार्लेट फ्लेयर और बैकी लिंच के बीच पहले मैच होगा। और अगर इस मैच में बैकी लिंच जीत जाएंगी तब ही वो रैसलमेनिया में एंट्री कर लेंगी।

पिछले साल सर्वाइवर सीरीज में रोंडा राउजी का मुकाबाल बैकी लिंच के साथ होना था लेकिन नाया जैक्स ने बैकी लिंच को इंजर्ड कर दिया था। जिस वजह से बैकी लिंच की जगह शार्लेट फ्लेयर ने इस मैच में हिस्सा लिया था। अब इसी का फायदा बैकी लिंच को मिल रहा है। वो रैसलमेनिया के मेन इवेंट का हिस्सा बन सकती हैं।

हाल ही में स्काई स्पोर्ट्स को रोमन रेंस ने अपना इंटरव्यू दिया। रोमन रेंस ने कहा कि,"हम इस बार विमेंस की पावर पूरी दुनिया को दिखा सकते है। मैें इन मजूबत विमेंस के पीछे हमेशा खड़ा हूं। मुझे इन लोगों के ऊपर गर्व होता है। हमारे बच्चों के लिए ये सब रोल मॉडल हैं। मेरी बच्ची 11 साल की है और इन विमेंस ने दिखा दिया है कि वो कुछ भी कर सकती हैं। कभी कभार कुछ अलग भी कर सकती हैं। ये सबसे बड़े उदाहरण इस बात के हैं कि वो किसी भी चीज को हैंडल कर सकती हैं। मेन इवेंट में ये लोग क्या करेंगे मुझे अच्छे से पता है। ये सबसे शानदार अभी तक होगा। ये काफी मेहनती है इन विमेंस ने दुनिया को दिखा दिया है और आगे दिखाने की बारी रैसलमेनिया में हैं'।

द शील्ड का मुकाबला फास्टलेन के लिए तय किया गया है। इलायस, मैकइंटायर और कॉर्बिन के साथ इनका मुकाबला होगा।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links