Roman Reigns: WWE Smackdown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहेगा। हालांकि कुछ बड़े सुपरस्टार्स इस शो में नहीं दिखेंगे। इसमें सबसे बड़ा नाम अनडिस्प्यूटेडट WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) का है। उनके अलावा ब्रे वायट (Bray Wyatt) भी इस शो में नहीं दिखेंगे। मौजूदा रिपोर्ट में इन दोनों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। 3 मार्च को हुए ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस नज़र आए थे। उनका सामना कोडी रोड्स के साथ हुआ था। रोमन ने अपने प्रोमो से कोडी की हालत खराब कर दी थी। आपको बता दें WrestleMania 39 में इन दोनों के बीच टाइटल मैच होगा। पिछले हफ्ते भी ब्लू ब्रांड के शो में रेंस नहीं आए थे। खैर Xero News के अनुसार रोमन रेंस इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में एंट्री नहीं करेंगे। वहीं ब्रे वायट भी इस बार शो में नहीं दिखेंगे। वो भी इस समय चर्चा में चल रहे हैं। Xero News@NewsXeroNo Bray on Smackdown594No Bray on SmackdownXero News@NewsXeroNo Roman on Smackdown754No Roman on SmackdownWWE सुपरस्टार रोमन रेंस और कोडी रोड्स की राइवलरी में आगे क्या होगा?रोमन रेंस इस समय द ब्लडलाइन को लीड कर रहे हैं। इस ग्रुप में मौजूद द उसोज़ और सोलो सिकोआ हर हफ्ते नज़र आ रहे हैं। सभी ने बवाल मचाया हुआ है। कोडी रोड्स और रोमन रेंस का आमना-सामना अभी तक सिर्फ एक बार हुआ है। इस राइवलरी में अभी तक कुछ खास देखने को नहीं मिला है। मेनिया को अब ज्यादा समय नहीं बचा है। अगर इस राइवलरी को अच्छे से बिल्ड नहीं किया गया तो फिर मुकाबले में भी ज्यादा मजा नहीं आएगा। WWE को अब इस बारे में सोचना होगा। ब्रे वायट भी पिछले कुछ हफ्तों से ब्लू ब्रांड के एपिसोड में नज़र नहीं आए। बॉबी लैश्ले के साथ उनकी राइवलरी चल रही है। Uncle Howdy और बॉबी लैश्ले इस राइवलरी को आगे बढ़ा रहे हैं। कुछ दिन पहले Fightful की रिपोर्ट में कहा गया था कि ब्रे इस समय फिजिकल मुद्दे के कारण रिंग से दूर चल रहे हैं। दुनिया के सबसे प्रसिद्ध एरीना मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुए लाइव इवेंट में भी वो नज़र नहीं आए थे। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।