WWE WrestleMania 40 में The Rock के मेन इवेंट करने के फैसले पर Roman Reigns और Cody Rhodes का रिएक्शन क्या था? हुआ बड़ा खुलासा

WWE
WWE WrestleMania 40 के प्लान में किया गया था बदलाव (Photo: WWE.com)

Roman Reigns And Cody Rhodes Reactions: WWE WrestleMania 40 कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा मेनिया था। नाईट 1 और नाईट 2 में द ब्लडलाइन मुख्य केंद्र रहा। प्लान में अंतिम समय में काफी बदलाव किए गए थे। अब बैकस्टेज के कुछ रिएक्शन भी सामने आ गए हैं।

WrestleMania XL के नाईट 1 में रोमन रेंस और द रॉक का मुकाबला सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स से हुआ था। नाईट 2 के मेन इवेंट में रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रोड्स के खिलाफ डिफेंड की थी। दोनों मुकाबले बहुत ही तगड़े रहे।

द रॉक ने इस साल की शुरूआत में वापसी कर रोमन रेंस के साथ मैच टीज किया था। दोनों के बीच WrestleMania 40 में मैच लगभग तय भी हो गया था लेकिन फैंस के निगेटिव रिएक्शन के कारण प्लान में बदलाव करना पड़ा। इसके बाद रेंस का मुकाबला कोडी से तय किया गया। WWE ने Behind The Curtain डॉक्यूमेंट्री के जरिए इस पूरी प्रक्रिया का खुलासा किया है।

2 फरवरी को इन-रिंग SmackDown सैगमेंट के बाद बैकस्टेज उत्साह व्यक्त करते हुए रोमन रेंस, द रॉक, ट्रिपल एच और पॉल हेमन का फुटेज सामने आया है। तालियों की गड़गड़ाहट के बाद रॉक ने हफ्ते के अंत में दूसरों के साथ चर्चा करने का वादा किया। इसके बाद अपने बिजी शेड्यूल के चलते उन्होंने एरीना छोड़ दिया। इस दौरान बैकस्टेज एरिया में आते हुए रोमन रेंस ने WWE कैमरे पर कहा,

ये अच्छा है क्योंकि हमार फैंस लंबे समय से इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। इसलिए उन्हें कुछ ऐसा देने में सक्षम होना अच्छा है जिसका वो इंतजार कर रहे हैं। उन्हें कुछ देना बहुत अच्छा है।

youtube-cover

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स ने भी दिया बड़ा बयान

पार्किंग एरिया में कोडी रोड्स के पास भी कैमरा गया। इस दौरान कोडी ने कहा,

मुझे भरोसा करना होगा है ना? आप फैंस का भरोसा खो सकते हैं। हमने ये चीज कई बार देखी है। मैं उनका विश्वास नहीं खोऊंगा। मैं इस बात से परेशान हूं कि इस टाइटल के बारे में दो साल से बात कर रहा हूं और मैंने WrestleMania में रोमन रेंस से लड़ने का फैसला नहीं किया है।

फैंस का We Want Cody चैंट्स काफी ट्रेंड में रहा। इसके चलते कंपनी को प्लान में बदलाव करना पड़ा था। फैंस के चलते ही कंपनी को रोमन और कोडी के मैच के साथ मेनिया में जाना पड़ा।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications