रोमन रेंस के रैसलिंग परिवार के बारे में पूरी जानकारी

03-166-1476873689-800

रोमन रेंस एक ऐसे खानदान से आते हैं, जो रैसलिंग से जुड़ी हुई है। वैसे तो एनओ'आई खानदान में हज़ारों लोग है लेकिन ज़्यादातर लोग रैसलिंग से जुड़े हुए नही है। हम यहाँ पर सिर्फ उनकी ही बात करेंगे जो रैसलिंग में हैं। ये रहा उनके परिवार का विवरण। पीटर माविया और ट्रोवले एनओ'आई से शुरू हुआ ये खानदान बहुत ही सुदृण है, लेकिन गाहे बगाहे इस खानदान के कुछ प्रसिद्ध और कुछ अप्रसिद्ध कुल 7 लोगों की सूची इस प्रकार है।

रोज़ी (मैथ्यू एनो'आई) (7 अप्रैल 1970 से 17 अप्रैल 2017)

हाइट: 6'4" (193 cm) वेट: 360 पाउंड (160 kg)

इनका WWE करियर सिर्फ 4 साल चला और एक तरफ जहाँ इनके भाई रोमन को काफी पुश मिल रहा है, वहीं इन्हें कभी वो मौका नही मिला। पहले पहल तो इन्होंने अपने चाचा उमागा के साथ टैग टीम की तरह काम किया और बाद में हरिकेन के साथ 3 साल तक काम किया। उनको एक वक्त S.H.I.T.(सुपरहीरो इन ट्रेनिंग) के नाम से खुद हरिकेन ने संबोधित किया था। इसी साल 17 अप्रैल, 2017 को इनकी मृत्यु हो गई।

योकोजूना (रॉडनी एनो'आई) (2 अक्टूबर 1966 - 23 अक्टूबर 2000)

32d5d593e4yokozuna-1476869192-800

हाइट: 6'4"(193 cm) वेट: 638 पाउंड (290 kg) ये अपने परिवार के सबसे लोकप्रिय लोगों में थे। वो दो बार WWF चैंपियन और एक हॉल ऑफ फेमर है। 8 साल तक अमेरिकन रैसलिंग असोसिएशन(AWA) का हिस्सा होने के बाद जब 1992 में उन्होंने WWF जॉइन किया, तब किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि वो रिंग में इतने फुर्तीले होंगे। वो बहुत तेज़ काम करते थे। मि. फूजी के साथ मिलने के बाद तो वो एक जबरदस्त हील बन गए और लोगों को काफी पसंद भी आते थे। वो लिवरपूल के अपने रूम में अक्टूबर 23, 2000 को मृत पाए गए। उन्हें उसोज़ और रिकिशी ने हॉल ऑफ फेम में इंडक्ट किया। है ना कमाल?

ब्लैक पर्ल (रेनो एनो'आई)

reno-1476870163-800 हाइट: 6'5"(196 cm) वेट: 251 पाउंड (114 kg)

आजतक तो ये WWE में नही आए हैं, लेकिन कहते है कि ये इंडिपेंडेंट सर्किट में काफी मशहूर है और इनके पास 13 साल का अनुभव है। नु-रैसलिंग एवोल्यूशन में अपने द काउंट ऑफ कैलिफोर्निया गिमिक के लिए वो काफी मशहूर हैं। उम्मीद है कि वो जल्द ही WWE में एंट्री करेंगे क्योंकि उनकी स्टाइल और कद काठी इस कंपनी के लिहाज़ से परफेक्ट है।

टोंगा किड/तामा (सैम फाटू)

a37e884876b640203e3893a675412e04-1476871694-800

जन्म: 11 अक्टूबर 1965 हाइट: 6'0"(183 cm) वेट: 229 पाउंड (104 kg) ये उमागा और रिकिशी के सगे भाई हैं। इनकी ट्रेनिंग अफ़ोआ और सीका के मार्गदर्शन में हुई है। WWF के अपने 5 साल के सफर में वो टोंगा किड के नाम से लड़ाई करते रहे। वो WCW में सैवेज के नाम से लड़ाई करते थे। 1990 में WCW छोड़ने के बाद वो बाहर 21 साल तक लड़ते रहे, और आखिर में इसको अलविदा कह दिया।

रिकिशी (सोलोफा फाटू जूनियर)

rikishi_bio-1476873044-800 जन्म: 11 अक्टूबर 1965 हाइट: 6”1 (185 cm) वेट: 425 पाउंड (193 kgs)

रिकिशी एक ऐसे रैसलर है जिनका 12 साल का WWE करियर रहा है। वो अपने कुछ अनोखे मूव्स के लिए मशहूर है। अपने एटीट्यूड एरा के दिनों में वो बहुत शानदार थे और वहाँ उन्होंने WWF चैंपियनशिप, WWF और WWE टैग टीम चैंपियनशिप्स जीती। उनके सबसे यादगार सेगमेंट्स वो है जहाँ उनको हेल इन अ सेल मैच में द अंडरटेकर ने नीचे फेंका था। इसके साथ ही उन्होंने जब स्टोन कोल्ड की कार को टक्कर मारी और कहा कि ऐसा उन्होंने रॉक के लिए किया था। ये लाइन तो बहुत फेमस हुई थी।

उमागा/ जमाल (एड्डी फाटू) (28 मार्च 1973 - 4 दिसम्बर 2009)

umaga-1476872223-800

हाइट: 6'4" (193 cm) वेट: 348 पाउंड (158 kg) इनकी 2 पारियों में पहली वाली रोमन रेंस के भाई रोसे के साथ थी, जिसमें ये 3 मिनट वार्निंग के एक प्रमुख सदस्य थे। इनकी अगली पारी में ये इस स्तर पर चमके की इनके टाइटल फ़्यूडस हुए जॉन सीना के साथ। इन्होंने बैटल ऑफ बिलियनएर्स में डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ विंस मैकमैन की तरफ से लड़ाई लड़ी और हार गए। बॉबी लैशली ने इन्हें हराया था। इन्हें बाद में WWE से हटा दिया गया जब ये वैलनेस पालिसी वॉयलेशन के बावजूद रिहैब में जाने को तैयार नही हुए। एक रोज़ इन्हें दिल का दौरा पड़ा और इनकी मौत हो गई।

द उसोज़ (जोनाथन सलोफा फाटूऔर जोशुआ सैमुअल फाटू)

the-usos-28115858-1476874000-800 जे उसो

जन्म: 22 अगस्त, 1985 हाइट: 6”2 (188 cm) वेट: 228 पाउंड (103 Kg) जिमी उसो जन्म: 22 अगस्त 1985 हाइट: 6”3 (191 cm) वेट: 251 पाउंड (114 Kg) वास्तविकता देखी जाए तो उसोज़ और रोमन रेंस कजिन नही है, लेकिन वो एक ही उम्र के दौरान बड़े हुए इसलिए उनके बीच में वो भ्रातृत्व है जिसकी वजह से उनका ग्रुप स्ट्रांग लगता है। जब 6 साल पहले इन्होंने डेब्यू किया था तो ये दोनों बेबीफेस थे। उन्होंने टैग टीम चैंपिनशिप्स भी जीती और 2 बार स्लैमी भी। अमेरिकन अल्फा को बेबीफेस पुश देने के लिए उन्हें हील बनाया गया जिसकी वजह से उनके रूप रंग, चाल ढाल और एटीट्यूड में बड़े बदलाव किए गए। लेखक: रोहित नाथ, अनुवादक: अमित शुक्ला


youtube-cover