WWE ने Roman Reigns को आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट के पोस्टर से हटाकर चौंकाया, 1 अन्य मौजूदा चैंपियन को लेकर भी लिया गया फैसला

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी

Roman Reigns: WWE Payback प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 2 सितंबर, 2023 को होगा। हैरानी की बात ये है कि शो के पोस्टर में अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर (Gunther) को नहीं दिखाया गया है।

Ad

आपको बता दें ये शो साल 2013 में अपनी शुरूआत से ही लोकप्रिय रहा है, खासतौर से साल 2014 और 2020 संस्करणों के लिए। 2014 में द शील्ड बनाम एवोल्यूशन का मैच फेमस रहा था, वहीं 2020 में रोमन रेंस ने ब्रॉन स्ट्रोमैन और ब्रे वायट को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी।

खैर इस बार Payback प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस शायद नहीं दिखेंगे। क्योंकि पोस्टर में वो दिख नहीं रहे हैं। गुंथर भी नज़र नहीं आ रहे हैं। रोमन अगर नहीं रहेंगे तो फिर कंपनी को नुकसान होगा। फैंस भी इस बात से खुश नही होंगे। वैसे WWE के कार्यक्रम में हमेशा बदलाव होते रहते हैं। शायद आगे जाकर रेंस को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

Ad

गुंथर भी इस समय इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन के रूप में जबरदस्त काम कर रहे हैं। बहुत जल्द चैंपियन के रूप में उन्हें 400 दिन पूरे हो जाएंगे। कंपनी आगे जाकर उन्हें बड़ा पुश दे सकती है। वर्ल्ड चैंपियनशिप भी वो हासिल कर सकते हैं। इस बात के संकेत कंपनी ने दे दिए। गुंथर ने इस साल मेंस रॉयल रंबल मैच में भी अच्छा काम किया था।

क्या WWE Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस को मिलेगी जीत?

रोमन रेंस को भी चैंपियन के रूप में हजार दिन से ज्यादा हो गए। पिछले तीन साल से कमाल का काम वो कर रहे हैं। कोई भी उनकी बादशाहत अभी तक खत्म नहीं कर पाया। गोल्डबर्ग, ऐज, ब्रॉक लैसनर, रे मिस्टीरियो, कोडी रोड्स, फिन बैलर और जॉन सीना जैसे दिग्गजों को वो हरा चुके हैं। पिछले एक साल में उनके फैक्शन द ब्लडलाइन का भी जलवा देखने को मिला। Money in the Bank 2023 में रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ होगा। इस मैच में फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications