WWE Smackdown में बवाल होने के बाद Roman Reigns और Paul Heyman ने की खास तस्वीर शेयर, आंकड़ों के बारे में भी दी जानकारी

Pankaj
WWE Smackdown में हुआ था बड़ा बवाल
WWE Smackdown में हुआ था बड़ा बवाल

Roman Reigns: WWE Smackdown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। रोमन रेंस (Roman Reigns) और उनके भाइयों ने जबरदस्त बवाल मचाया। द ब्लडलाइन की स्टोरी अब और भी आगे बढ़ गई है।

Ad

Smackdown का एपिसोड इस हफ्ते मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुआ था। WWE SmackDown की शुरुआत द उसोज़ के सैगमेंट के साथ हुई थी। रोमन रेंस, पॉल हेमन और सोलो सिकोआ भी इसमें नज़र आए। सभी ने अपनी बात रखी। रेंस ने जे उसो को लो ब्लो दिया। सिकोआ और रेंस ने द उसोज़ की हालत खराब कर दी। खासतौर पर दोनों ने जिमी उसो पर खतरनाक अटैक किया। उन्हें एंबुलेंस में जाया गया। ये सैगमेंट 40 मिनट का रहा था।

खैर रोमन रेंस और पॉल हेमन ने इंस्टाग्राम पर इस सैगमेंट की एक खास तस्वीर शेयर की है। इसके अलावा मैडिसन स्क्वायर गार्डन में बने कुछ रिकॉर्ड्स के बारे में भी जानकारी दी। इस बार पूरा सोल्ड आउट एरीना था। मैडिसन स्क्वायर गार्डन में अब तक का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला WWE इवेंट यह था। WWE इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला ब्लू ब्रांड का यह एपिसोड था। इसके अलावा kimberlasskick के बारे में भी बताया है। वो बहुत बड़े रेसलिंग फोटोग्राफर हैं और ये तस्वीर उन्होंने ही ली थी।

Ad

मेन इवेंट में भी बहुत बवाल देखने को मिला। सोलो सिकोआ और पॉल हेमन के साथ रोमन रेंस रिंग में आए। जे उसो ने फैंस के बीच से एंट्री की। इसके बाद उन्होंने रेंस और सिकोआ के ऊपर चेयर से खतरनाक हमला किया। जे ने रेंस को टाइटल के लिए चुनौती भी दी।

WWE Money in the Bank 2023 में Roman Reigns को मिली थी हार

SummerSlam 2023 में रेंस और जे उसो के बीच मैच की उम्मीद जताई जा रही है। इस राइवलरी में अब आगे और भी मजा आएगा। कुछ दिन पहले Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ हुआ था। ये मुकाबला बहुत ही तगड़ा रहा था। जे उसो ने रेंस को पिन करते हुए जीत हासिल की थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications