Roman Reigns: पिछले कुछ महीने से WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) का वर्कलोड कम हो गया है। अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रॉ (Raw) की 30वीं सालगिरह के लिए रोमन रेंस को एडवर्टाइज किया गया है। उनके अलावा दिग्गज रोंडा राउजी (Ronda Rousey) भी शो में नज़र आएंगी।SmackDown रोस्टर का हिस्सा होने के बावजूद द ब्लडलाइन का जलवा कुछ समय से Raw में भी दिख रहा है। इस हफ्ते भी रेड ब्रांड में ब्लडलाइन ने बवाल मचाया। इस फैक्शन ने ऐलान किया कि वो इस बार शो को टेकओवर करेंगे। इसके बाद WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स को भी आना पड़ा था। उन्होंने लॉकर रूम को भी बाहर बुलाया।Xero News@NewsXeroFrom Source:I'm told The Bloodline's invasions of Raw may end up eventually leading to Roman Reigns being stripped of the WWE Championship.Reigns is still set to defend both titles against The Rock in the Main Event of Night 219518WWE Raw में Roman Reigns की होगी धमाकेदार एंट्रीRaw में इस हफ्ते सोलो सिकोआ का मुकाबला इलायस के साथ हुआ था। इसके अलावा सैमी ज़ेन और द उसोज़ का मुकाबला केविन ओवेंस और द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के साथ हुआ। दोनों मैचों में ब्लडलाइन ने तबाही मचाई और जीत हासिल की। हालांकि इस शो में रोमन रेंस मौजूद नहीं थे। WWE की ऑफिशियल वेबसाइट से बड़ी खबर सामने आई है। WWE ने रोमन रेंस और रोंडा राउजी को 23 जनवरी को होने वाले रेड ब्रांड के एपिसोड के लिए एडवर्टाइज किया हैं। रेंस अब WWE रिंग में ज्यादा नज़र नहीं आते हैं। कुछ खास होने पर ही वो दिखते हैं। बड़े इवेंट्स में ही वो अपना टाइटल डिफेंड करते हैं। रोमन रेंस का रेड ब्रांड में अंतिम मैच पिछले साल 22 जुलाई को हुआ था। द उसोज़ और रोमन रेंस का मुकाबला मैट रिडल और द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के साथ हुआ था।Sami Zayn@SamiZaynHello, friends.7212492WWE का अगला इवेंट Royal Rumble होगा। 28 जनवरी को इसका आयोजन होगा। इससे पहले अंतिम Raw में अब रोमन रेंस भी नज़र आएंगे। यानी की Royal Rumble को लेकर शानदार बिल्डअप भी यहां देखने को मिलेगा। WWE ने इस शो को बड़ा बनाने के लिए कुछ ना कुछ बड़ा प्लान जरूर तैयार किया होगा। रोंडा राउजी भी इस शो में दिखेंगी तो उनके ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।