WWE SmackDown के अगले एपिसोड में मचेगा बवाल, Roman Reigns का पूर्व चैंपियन से होगा आमना-सामना?

..
सैमी ज़ेन और रोमन रेंस के बीच मचेगा घमासान
सैमी ज़ेन और रोमन रेंस WWE SmackDown में आमने-सामने आएंगे

Roman Reigns and Sami Zayn: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2023) के मेन इवेंट में द ब्लडलाइन (The Bloodline) फैक्शन में बड़ा बवाल देखने मिला था। सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) पर स्टील चेयर से हमला कर दिया था। नई रिपोर्ट के अनुसार, आगामी स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में स्टोरीलाइन आगे बढ़ेगी।

हाल ही में हुए Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट में ट्राइबल चीफ ने केविन ओवेंस के खिलाफ सफलतापूर्वक अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की थी। मैच के बाद ब्लडलाइन ने प्राइजफाइटर पर जोरदार हमला कर दिया था। हालांकि, सैमी इसमें शामिल नहीं हुए थे। थोड़ी देर बाद सैमी ने हेड ऑफ द टेबल पर ही चेयरशॉट मारा, जिसके बाद वो भी ब्लडलाइन के हमले का शिकार हो गए थे।

सैमी ज़ेन की ब्लडलाइन के साथ चल रही स्टोरीलाइन को कई महीने हो चुके हैं और फैंस ने भी इस स्टोरीलाइन को खूब पसंद किया है। Royal Rumble 2023 में हुए घटनाक्रम ने WWE यूनिवर्स को यह सोचने पर मज़बूर कर दिया है कि इस स्टोरीलाइन में आगे क्या होगा। हाल ही में Xero News ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सैमी और रेंस आगामी ब्लू ब्रांड के एपिसोड में आमने-सामने होंगे। इसके साथ यह भी पता चला है कि जे उसो शो का हिस्सा नहीं होंगे। देखा जाए तो SmackDown में बवाल मचेगा।

क्या Sami Zayn खत्म कर देंगे WWE में Roman Reigns की बादशाहत?

रोमन रेंस की लीडरशिप में द ब्लडलाइन WWE के इतिहास के सबसे महान फैक्शन्स में से एक बन चुका है। एक ओर द उसोज अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियंस हैं, वहीं ट्राइबल चीफ खुद अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं। इस ग्रुप ने अपने खिलाफ खड़े हुए सभी सुपरस्टार्स को बुरी तरह मात दी है।

फिलहाल ऐसा लग रहा है कि इस ग्रुप में दरार पड़ चुकी है। रोमन रेंस को उस समय तगड़ा झटका लगा, जब जे उसो ने सैमी ज़ेन पर हमला करने से इंकार कर दिया और सभी को छोड़कर बैकस्टेज चले गए। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि सैमी कंपनी के अगले PLE में हेड ऑफ द टेबल को चुनौती दे सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links