Roman Reigns: 10 अक्टूबर को होने वाले WWE रॉ (Raw) के सीजन प्रीमियर एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) नजर आएंगे। इसके अलावा उम्मीद जताई जा रही है कि 7 अक्टूबर को होने वाले स्मैकडाउन (SmackDown) सीजन प्रीमियर में भी वो आएंगे। शुरुआत में खबरें सामने आई थी कि क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) इवेंट से पहले वो नजर नहीं आएंगे। अब एक अच्छी खबर आई है कि एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) के बाद होने वाले रेड ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस का पूरा फैक्शन नजर आएगा।SmackDown में पिछले हफ्ते The Bloodline फैक्शन नजर आया था। रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन को ऑफिशियल तौर पर अपने फैक्शन का हिस्सा बनाया। रोमन रेंस के आने से ब्लू ब्रांड के एपिसोड को बहुत फायदा भी हुआ था। व्यूअरशिप में पिछले हफ्ते बहुत उछाल देखने को मिला था। फैंस को ये एपिसोड बहुत पसंद आया था। दिसंबर 2020 के बाद पहली बार बहुत फायदा WWE को इस शो से हुआ।WWE Extreme Rules के बाद Raw का पहला एपिसोड होगा मजेदारExtreme Rules इवेंट में रोमन रेंस अपनी चैंपियनशिप डिफेंड नहीं करेंगे। 5 नवंबर को Crown Jewel में वो अपनी चैंपियनशिप लोगन पॉल के खिलाफ डिफेंड करेंगे। WWE ने कुछ दिन पहले इस मैच का ऑफिशियल ऐलान किया था। दोनों की राइवलरी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया जा रहा है। Raw सीजन प्रीमियर में भी शायद ये दोनों अब नजर आ सकते हैं। Cageside seats की मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार Extreme Rules के बाद पहले Raw के एपिसोड में रोमन रेंस अपने फैक्शन के साथ नजर आएंगे। शायद यहां लोगन पॉल भी नजर आ सकते हैं।iBeast@ibeastIessThe Bloodline are producing CINEMA. Nobody else in this game is doing it like THEM.39974The Bloodline are producing CINEMA. Nobody else in this game is doing it like THEM. https://t.co/r8Jk4VE1Xfसैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ के आने से रोमन रेंस का फैक्शन मजबूत हो गया है। आने वाले कुछ हफ्ते बहुत ही मजेदार होंगे। WWE ने रोमन रेंस के फैक्शन के लिए क्या प्लान तैयार किया है ये देखने वाली बात होगी। फैंस को लोगन पॉल और रोमन रेंस की राइवलरी में भी कुछ सरप्राइज देखने को मिल सकता है।WWE@WWETHIS FRIDAY on #SmackDownThe Bloodline!@WWERomanReigns @WWEUsos @WWESoloSikoa @HeymanHustle @SamiZayn2190321THIS FRIDAY on #SmackDownThe Bloodline!@WWERomanReigns @WWEUsos @WWESoloSikoa @HeymanHustle @SamiZayn https://t.co/Z0Wq6MGTQOWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।