WWE Royal Rumble में Roman Reigns के ब्लॉकबस्टर सैगमेंट ने मचाई तबाही, आश्चर्यजनक आंकड़ा देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

Pankaj
WWE Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस ने मचाया था बवाल
WWE Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस ने मचाया था बवाल

Roman Reigns: पिछले तीन साल में WWE रिंग में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने कुछ बेस्ट सैगमेंट्स फैंस को दिए। रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2023 का अंतिम सैगमेंट भी बहुत जबरदस्त था। रेंस के काम से WWE को भी बहुत फायदा हुआ। मॉर्डन एरा की तरफ नज़र डालें तो ये सबसे बेस्ट सैगमेंट अभी तक रहा।

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के सैगमेंट ने मचाया धमाल

मेन इवेंट में मैच के बाद रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के सैगमेंट ने फैंस का दिल जीत लिया। इस सैगमेंट को 24 घंटे में 20 मिलियन बार देखा गया। अब आप इस आंकड़े से समझ जाएंगे कि कितना खास ये रहा था।

ये आंकड़ा सिर्फ 24 घंटे का है। इसके बाद तो ये आंकड़ा और भी आगे चला गया होगा। मेन इवेंट में केविन ओवेंस और रोमन रेंस के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मैच में रेंस ने जीत हासिल की। रेंस का इसके बाद विकराल रूप देखने को मिला। उन्होंने सैमी का टेस्ट लिया। रोमन ने द ब्लडलाइन के साथ मिलकर केविन ओवेंस को बुरी तरह पीट दिया।

ये सबकुछ सैमी ज़ेन से देखा नहीं गया। उन्होंने अपने दोस्त को बचाने के लिए रोमन रेंस के ऊपर ही चेयर से अटैक कर दिया। इसके बाद तो रेंस और भी गुस्सा हो गए। जे उसो को भी सैमी के ऊपर गुस्सा आ गया था। हालांकि वो रिंग छोड़कर बैकस्टेज चले गए थे। रोमन रेंस ने जिमी उसो और सोलो सिकोआ के साथ मिलकर ज़ेन की बुरी हालत कर दी थी। इस सैगमेंट को देखकर कई लोग भावुक हो गए होंगे। एरीना में भी फैंस ने रोमन को लेकर कुछ गंदे चैंट्स लगाए।

रोमन रेंस और सैमी ज़ेन की स्टोरीलाइन में अब बहुत मजा आएगा। ब्लू ब्रांड के इस हफ्ते के एपिसोड में बहुत कुछ होगा। सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस का अगला कदम क्या होगा ये देखने वाली बात होगी। रोमन रेंस भी आकर यहां बवाल मचा सकते हैं। इस एपिसोड का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment