Roman Reigns का WWE ऑफिशियल के साथ बैकस्टेज का मजेदार वीडियो आया सामने, कैरेक्टर ब्रेक होते हुए देख चौंक जाएंगे आप

Pankaj
wwe cover image

WWE: रोमन रेंस (Roman Reigns) ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने WWE ऑफिशियल को सलाह देने के लिए अपना कैरेक्टर ब्रेक किया।

Ad

रेंस अभी भी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं, लेकिन WrestleMania 39 के बाद से द ब्लडलाइन पूरी तरह से अलग हो गई है। द उसोज़ अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ हार गए थे और द ट्राइबल चीफ ने उन्हें इसके लिए कभी माफ नहीं किया।

SummerSlam 2023 में जे उसो और रोमन रेंस के बीच तगड़ा मुकाबला होगा। ना केवल टाइटल दांव पर होगा, बल्कि इस प्रीमियम लाइव इवेंट में ट्राइबल कॉम्बैट मैच में रेंस को हराने पर जे नए ट्राइबल चीफ भी बन सकते हैं। Money in the Bank में जे उसो ने रोमन रेंस को पिन किया था। 1294 दिन बाद रेंस को WWE रिंग में पिन किया गया।

Ad

खैर रोमन रेंस ने इंस्टाग्राम पर शो से पहले हाथ में तेल लगाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि उनके पास बिजनेस में सबसे अच्छी त्वचा है और उन्होंने वीडियो में अपने कुछ बालों के लिए रेफरी चार्ल्स रॉबिन्सन को इसमें से कुछ का बिजनेस करने की पेशकश की। (आप द ट्राइबल चीफ का यह वीडियो उनके इंस्टाग्राम स्टोरी में जाकर देख सकते हैं।)

रोमन रेंस पिछले तीन साल से कंपनी में जबरदस्त काम कर रहे हैं। चैंपियन के रूप में उन्हें हजार दिन से ज्यादा हो गए। अभी तक कोई भी उनका टाइटल रन खत्म नहीं कर पाया है। पिछले एक साल उनके फैक्शन द ब्लडलाइन ने भी अच्छा काम किया। पहले सैमी ज़ेन चर्चा का विषय रहे और अब द उसोज़ अलग लेवल पर काम कर रहे हैं।

क्या WWE में रोमन रेंस के खिलाफ टर्न लेंगे सोलो सिकोआ?

सभी सुपरस्टार्स को इस स्टोरीलाइन से बहुत फायदा मिला। WWE दिग्गज पॉल हेमन ने सभी को गाइड किया। रोमन का साथ इस समय सोलो सिकोआ दे रहे हैं। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आगे जाकर वो भी रेंस के ऊपर टर्न ले सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को आएगा। WWE द्वारा सिकोआ को भी तगड़ा पुश दिया जा सकता है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications