"मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं"- WWE दिग्गज Roman Reigns ने अपने प्रतिद्वंदियों को धराशाई करने के बाद दिया खास संदेश

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने दिया शानदार प्रोमो
WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने दिया शानदार प्रोमो

WWE में बहुत बड़े हील अब रोमन रेंस (Roman Reigns) बन चुके हैं। साल 2015 से फैंस उनके हील टर्न का इंतजार कर रहे थे। अगस्त 2020 में रोमन रेंस ने हील टर्न लिया था। इसके बाद से अभी तक रोमन रेंस का हील रन जबरदस्त चल रहा है। हाल ही में पेन्सकॉला, फ्लोरिडा में WWE का शानदार लाइव इवेंट हुआ था। इस लाइव इवेंट में रोमन रेंस ने भी हिस्सा लिया। अपने होमटाउन फैंस के सामने रोमन रेंस का कुछ अलग कैरेक्टर इस बार नजर आया। रोमन रेंस ने दिल छू देने वाला प्रोमो अपने फैंस को दिया।

Ad

WWE फैंस को रोमन रेंस ने दिया खास संदेश

रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 560 दिन से ज्यादा हो गए। कई रिकॉर्ड इस समय उन्होंने अपने नाम कर लिए। WrestleMania 38 के मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर के साथ उनका धमाकेदार मुकाबला होगा। दोनों के बीच टाइटल vs टाइटल मैच होगा और फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पेन्सकॉला में रोमन रेंस और द उसोज का मैच ड्रू मैकइंटायर, कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स के साथ हुआ। रोमन रेंस और द उसोज ने इस मैच में शानदार जीत हासिल की। मैच के बाद एक बेबीफेस रूप में रोमन रेंस ने प्रोमो दिया।

घर में आना काफी अच्छा लग रहा है। आप सभी को ट्रेवल शेड्यूल के बारे में पता है। हम पूरी दुनिया में भ्रमण करते हैं। महामारी के दौरान हम लोगों को काफी दिक्कत हुई थी। कई चीजों से हमें गुजरना पड़ा था। इन दिक्कतों के बाद भी हम यहां पर खड़े हैं। पूरा दिन में ये ही सोचता रहा कि आखिर आपके सामने क्या कहूंगा। मैं किस तरह से अपने फैंस को खास संदेश दूंगा। मेरे पास कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। मैं सभी का आभार जताना चाहता हूं। मैं ये चीजें ब्लू ब्रांड के एपिसोड में भी कहता हूं। मैं यहां पर हूं और अपने आप को काफी भाग्यशाली मानता हूं। आप लोग मुझे पसंद करते हैं और इससे अच्छी चीज़ मेरे लिए कुछ नहीं हो सकती है। मैंने हमेशा चुनौतियों का सामना किया और आगे भी करता रहूंगा। आपको जो अच्छा लगेगा वो मैं हमेशा करूंगा।

रोमन रेंस का ये खास अंदाज काफी लंबे समय बाद देखने को मिला। फैंस ने भी रोमन रेंस को इस दौरान काफी चीयर किया।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications