रोमन रेंस, लैसनर, स्ट्रोमैन और एजे स्टाइल्स को पछाड़कर वर्ल्ड चैंपियन बना दुनिया का नंबर 1 रैसलर

Pro Wrestling Illustrated ने सुपरस्टार्स की रैकिंग की अपनी लिस्ट जारी की हैं, जिसमें प्रो रैसलिंग के 500 सबसे बैस्ट सुपरस्टार्स को शामिल किया गया है। ये हर साल लिस्ट निकाली जाती है। न्यू जापान प्रो रैसलिंग का डंका इस बार भी यहां बजा है। इनके सुपरस्टार्स ने 2018 में ग्लोबल मार्केट में सबसे ज्यादा नाम कमाया है। WWE में जो परफॉर्म नहीं करते है वो सुपरस्टार रैकिंग में लगातार सबसे आगे रहे है। केनी ओमेगा ने ओकाडा को हराकर IWGP हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी। और वो दुनिया के नंबर वन रैसलर बन कर उभरे हैं। इस समय भी वो चैंपियन बने हुए है। केनी ओमेगा ने सात स्टार मैच दिए है। ये निर्णय भी इतने मैचों के बाद ही लिया जाता है। 2018 में प्रोफेशनल रैसलिंग को ओमेगा ने नया आयाम दिया है। उनकी सफलता इतनी मजबूत है कि वो इंटरनेशनल सुपरस्टार अब बन गए है। साल 2017 में PWI500 की लिस्ट से 5 नंबरों की छलांक ओमेगा ने लगाई है। PWI500 कवर जुलाई 31,2017 से जून 30 2018 तक है।Pro Wrestling Illustrated के एडिडर और राइटर द्वारा वोट दिया जाता है, जिसके बाद रैकिंग सामने आती है। ओमेगा पिछले साल 5वें नंबर पर थे और इस बार वो नंबर वन पर है। अगर पिछली रैकिंग पर नजर डाली जाए तो एजे स्टाइल्स (2010), ओकाडा(2017), ब्रॉक लैसनर(2003), सैथ रॉलिंस(2015), रोमन रेंस(2016) और द मिज (2011) पर रहे है। केविन ओवंस, डीन एंब्रोज, नाकामुरा, समोआ जो और बॉबी रूड जैसे सुपरस्टार का इस लिस्ट में नाम नहीं है।

Ad

2018 PWI 500 टॉप टैन:

1- केनी ओमेगा 2- एजे स्टाइल्स 3- ओकाडा 4-ब्रॉक लैसनर 5- सैथ रॉलिंस 6- ब्रॉन स्ट्रोमैन 7- रोमन रेंस 8- कोडी रोड्स 9- नाइटो 10- द मिज केनी ओमेगा और ओकाडा ने न्यू जापान रैसलिंग का नाम एक बार फिर दुनिया में कायम किया है। इन दोनों ने वर्ल्ड को काफी अच्छे मैच दिए है। इस लिस्ट में नाकामुरा, केविन ओवंस का नाम ना होना चौंकाता है। जबकि कोडी रोड्स ने भी फैंस को चौंकाया है। वो 8वें नंबर पर कायम है। एजे स्टाइल्स का दूसरे नंबर पर आना ये दर्शाता है कि वो कितने बड़े सुपरस्टार है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications