ब्रॉक लैसनर, जॉन सीना, रोमन रेंस समेत तमाम बड़े सुपरस्टार्स को मिलने वाली सैलरी का खुलासा

Mirror.co.uk ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें WWE के बड़े सुपरस्टार्स को मिलने वाली सैलरी के बारे में बताया गया है। WWE के बड़े सुपरस्टार्स को मिलने वाली राशि के आंकड़े आपको चौंका सकते हैं। फैंस को लगभग पता ही होगा कि WWE में सबसे ज्यादा पैसा ब्रॉक लैसनर, जॉन सीना और रोमन रेंस कमाते हैं। आश्चर्य की बात ये है कि लैसनर पूरे साल कुछ ही दिन नजर आते हैं, पर उन्हें कंपनी के द्वारा सबसे ज्यादा पैसा दिया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, द बीस्ट ब्रॉक लैसनर को 12 मिलियन डॉलर यानी करीब 82 करोड़ रूपये सालाना मिलते हैं। इसके अलावा लैसनर को बोनस, हर मेन इवेंट में नजर आने के लिए 5 लाख डॉलर और मर्चेंडाइज़ की बिक्री से 1 लाख डॉलर अतिरिक्त मिलता है। दूसरे नंबर में जॉन सीना हैं, जिन्हें WWE में 8.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 58 करोड़ रूपये सालाना मिलते हैं। सीना को भी मेन इवेंट के लिए 5 लाख डॉलर और मर्चेंडाइज़ की बिक्री के हिस्सा का 5 प्रतिशत मिलता है। रोमन रेंस को WWE द्वारा सालाना 5 मिलियन डॉलर यानी करीब 34 करोड़ रूपये दिए जाते हैं। उनके बाद रैंडी ऑर्टन को 4.5 मिलियन डॉलर, रॉलिंस को 3 मिलियन डॉलर और द मिज़ को 2.5 मिलियन डॉलर की राशि दी जाती है। एजे स्टाइल्स को WWE में आए हुए 2.5 साल ही हुए हैं और वो कंपनी से करीब 3.5 मिलियन डॉलर की सैलरी उठाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, डॉल्फ जिगलर को 1.5 मिलियन, डीन एम्ब्रोज़ को 2 मिलियन डॉलर, ब्रे वायट, शेमस, जैफ हार्डी को 1 मिलियन डॉलर मिलते हैं। जिंदर महल को WWE 9 लाख डॉलर देती है। WWE सुपरस्टार्स को मिलने वाली सैलरी की जानकारी: ब्रॉक लैसनर- 12 मिलियन डॉलर जॉन सीना - 8.5 मिलियन डॉलर रोमन रेंस- 5 मिलियन डॉलर रैंडी ऑर्टन- 4.5 मिलियन डॉलर एजे स्टाइल्स- 3.5 मिलियन डॉलर सैथ रॉलिंस- 3 मिलियन डॉलर द मिज़- 2.5 मिलियन डॉलर ट्रिपल एच- 2.5 मिलियन डॉलर अंडरटेकर- 2.5 मिलियन डॉलर डीन एम्ब्रोज़- 2.5 मिलियन डॉलर केविन ओवंस- 2 मिलियन डॉलर

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications