5 WWE रैसलर्स की 1 दिन की सैलरी जानकर आप हैरान रह जाएंगे

Enter caption

WWE में शामिल रैसलरों को कंपनी की तरफ से अच्छा पैसा मिलता है। कई सारे रैसलरों की कमाई करोड़ों के आंकड़े को भी पार कर जाती है। WWE रैसलरों की रोजाना की सैलरी भी बहुत ज्यादा लगती है। हमें फिर भी यह बात नहीं भूलनी चाहिए कि रैसलर ज्यादा समय घर से दूर बिताते हैं। परिवार के साथ बिताए गए पलों को पैसों में नहीं तोला जा सकता।

Ad

फोर्ब्स की साल 2018 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले रैसलरों की बात करें तो WWE के बड़े रैसलर मिलियन डॉलर से भी ज्यादा कमाते हैं। WWE के 5 रैसलरों के बारे में बात करेंगे, जो साल 2018 में सबसे ज्यादा सैलरी ले रहे हैं। यह भी देखेंगे कि रोजाना यह लोग कितने रूपये कमाते हैं।

जॉन सीना- 10 मिलियन डॉलर

Enter caption

फोर्ब्स के अनुसार 2018 में जॉन सीना WWE से 10 मिलियन डॉलर मिलेंगे। मौजूदा रेट के हिसाब से भारतीय रुपयों में यह आंकड़ा 74 करोड, 6 लाख, 50 हजार रूपये बैठता है।

Ad

अगर एक दिन की सैलरी की बात करें तो जॉन सीना WWE से रोजाना करीब 20 लाख 29 हजार रूपये लेते हैं।

ब्रॉक लैसनर- 6.5 मिलियन डॉलर

Enter caption

फॉर्ब्स के अनुसार 2018 में ब्रॉक लैसनर को WWE से 6.5 मिलियन डॉलर मिलेंगे। भारतीय रूपयों में 6.5 मिलियन डॉलर करीब 48 करोड 14 लाख 23 हजार रूपये बनते हैं।

Ad

अगर एक दिन की सैलरी की बात करें तो करीब 13 लाख 20 हजार रूपये बनते हैं।

रोमन रेंस- 4.3 मिलियन डॉलर

Enter caption

यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को WWE में आए हुए कुछ ही साल हुए हैं। अपनी मेहनत के दम पर रोमन रेंस कंपनी के हाइऐस्ट पेड रैसलरों में शामिल हो गए हैं। उन्हें WWE की तरफ से सालाना 4.3 मिलियन डॉलर की राशि दी जाती है।

Ad

रोमन रेंस रोज़ाना WWE से करीब 9 लाख लाख रूपये सैलरी के तौर पर वसूलते हैं। एक आम आदमी साल के 6 महीने भी मेहनत करे तब भी वह 1-2 लाख से ज्यादा नहीं कमा पाएगा।

एजे स्टाइल्स- 3.5 मिलियन डॉलर

Enter caption

WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स करीब ढाई साल के समय में कामयाबी की सीढ़ी चढ़ गए। एजे स्टाइल्स को WWE द्वारा 3.5 मिलियन डॉलर सैलरी के रूप में दिए जाते हैं। गौरतलब है कि यह सिर्फ सैलरी है, इसमें काफी चीज़े शामिल नहीं है। WWE के रैसलरों को कई सारे कॉपीराइट्स और कपड़ों की सेल के भी खूब पैसे मिलते हैं।

Ad

रोजाना की बात करें तो स्टाइल्स करीब 8 लाख 73 हजार रूपये कमाते हैं।

ट्रिपल एच- 3.2 मिलियन डॉलर

Enter caption

विंस मैकमैहन के दामाद और WWE के अगले चेयरमैन ट्रिपल कई सारी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हैं। ट्रिपल एच मैच लड़ने के लिए कॉर्पोरेट के काम भी संभालते हैं। द गेम को WWE द्वारा 3.2 मिलियन डॉलर सैलरी के रूप में दिए जाते हैं।

रोजाना की बात करें तो स्टाइल्स करीब 6 लाख 50 हजार रूपये कमाते हैं

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications