क्यों SummerSlam में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच कराना अच्छा आइडिया नहीं होगा?

इस सब की शुरूआत तब हुई थी जब रैसलमेनिया 31 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप का मुकाबला हुआ था। यहां रोमन रेंस को आगे बढ़ाने में नाकाम रहा। ये नाकामी का दौर अभी तक चल रहा है। 2015 से लगातार WWE ने हमेशा रोमन रेंस को आगे बढ़ाया लेकिन सफलता हासिल नहीं की। यहां तक की रैसलमेनिया 33 में अंडरटेकर भी रोमन रेंस के खिलाफ हार गए लेकिन कोई फर्क नहीं पढ़ा। रैसलमेनिया 34 में भी रीमैच देखने को मिला। यहां भी रोमन रेंस फेल हो गए। ये मैच काफी गंदा था। यहां तक की इसके बाद भी ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में उन्हें मौका मिला। लेकिन ब्रॉक लैसनर ने यहां भी जीत हासिल की। अब फैंस के दिमाग में एक ही सवाल आता है कि रोमन रेंस कब तक? दो रैसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस का मैच मेन इवेंट में रखा गया था। अब रोमन रेंस के करेक्टर से सभी फैंस परेशान हो गए है। जब भी वो रिंग में आते है तो फैंस अब उन्हें बू करते है। हां पिछले साल जब शील्ड का रीयूनियन हुआ था तब उन्हें फैंस चीयर करने लगे थे। लेकिन शील्ड के रीयूनियन को सफलता नहीं मिली। WWE शील्ड का रीयूनियन भी रोमन रेंस को चीयर मिल जाए इसके लिए किया था। इन सब के बावजूद अभी भी रोमन रेंस को WWE आगे बढ़ाने की सोच रही है। समरस्लैम अगले महीने होने वाला है। एक्सट्रीम रूल्स में रोमन रेंस को बॉबी लैश्ले ने हरा दिया था। सभी को लगा की लैश्ले अब लैसनर का मुकाबला समरस्लैम में करेंगे। लैसनर और लैश्ले के बीच ड्रीम मुकाबले का इंतजार सभी कर रहे है। लेकिन WWE ने फिर से लैश्ले और रोमन रेंस के बीच रीमैच का एलान कर दिया और कहा कि जो भी ये जीतेगा वो समरस्लैम में लैसनर का मुकाबला करेगा। अब उम्मीद ये जताई जा रही है कि रोमन रेंस इस मैच को जीत जाएंगे। समरस्लैम में फिर लैसनर और रोमन रेंस का मुकाबला होगा। जो फैंस बिल्कुल पसंद नहीं करेंगे। इस हफ्ते दो ट्रिपल थ्रैट मैच हुए। दोनों में फिन बैलर और सैथ रॉलिंस ने शानदार प्रदर्शन किया। ये दोनों जीत के हकदार थे।लेकिन जीत लैश्ले और रोमन रेंस गए। क्राउड ने सैथ और बैलर को बहुत चीयर किया। WWE अभी भी रोमन रेंस को आगे बढ़ाना चाहता है। सभी को पता है कि समरस्लैम के बाद लैसनर WWE को छोड़ देंगे। ब्रॉन स्ट्रोमैन यहां कैश इन कर सकते है। लेकिन ये सोचने वाली बात है रैसलमेनिया और समरस्लैम के मेन इवेंट में एक ही मैच को फैंस क्यों पसंद करेंगे? ये सवाल कहीं ना कहीं बहुत बड़ा है। WWE इससे काफी नुकसान झेल सकता है। मेन इवेंट में कई और अच्छे मैच हो सकते है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications