SummerSlam में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ हारने के बाद रोमन रेंस का क्या होगा?

रोमन रेंस इस समय कंपनी के टॉप पर हैं। लेकिन वो अधर में लटके हुए है। एक गलती कहीं ना कहीं उनके करियर को नीचे धकेल देगी। कई एरीना में रोमन रेंस को बुरी तरह बू किया जाता है। रोमन रेंस की जो रैसलिंग स्किल है उसे देखकर लगता है कि उन्हें इसमें बदलाव की काफी जरूररत है। उन्होंने अपने आप को द गॉय कहा है लेकिन ये सब कहने से पहले उन्हें कई बातों पर ध्यान जरूर देना चाहिए। रोमन रेंस का सिग्नेचर मूव्स सुपरमैन पंच, स्पीयर और समोअन ड्राप है। 6 फुट, 3 इंच और 265 पाउंड रोमन रेंस को फैंस तब पसंद करते थे जब उन्होंने शील्ड के तौर पर डेब्यू किया था। तीनों सुपरस्टार डीन एंब्रोज, सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस ने 2012 में डेब्यू किया था। और जबरदस्त माहौल WWE में बनाया था। एवोल्यूशन का इन्होंने मुकाबला किया। लेकिन सैथ ऱॉलिंस ने तब टीम अलग कर ली जब वो अथॉरिटी के हाथ में चले गए। सैथ ने उस समय हील टर्न ले लिया था। वो वक्त था जब सैथ काफी हिट हो गए। इसके बाद डीन और रोमन भी अलग हो गए। डीन का भी सैथ के साथ पंगा हुआ। पिछले कई साल से विंस मैकमैहन रोमन रेंस को आगे बढ़ाने के लिए कई काम कर चुके हैं। रैसलमेनिया के मेन इवेंट में कई बार उन्हें मौका मिल चुका है। लैसनर के साथ तीन बार वो यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लड़ चुके हैं। लेकिन फिर भी रोमन रेंस आगे नहीं बढ़ पा रहे है। कंपनी का मुख्य फेस विंस मैकमैहन उन्हें बनाना चाहते है। फैंस का रिएक्शन उनके लिए हमेशा नकारात्मक रहता है। समरस्लैम 2018 में उनका मुकाबला फिर से लैसनर के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। इस बार इज्जत दांव पर लगी होगी। वैसे उम्मीद की जा रही है कि वो इस बार जीत जाएंगे। लेकिन आपको पता होगा WWE में कुछ भी हो सकता है। सोच कर देखिए अगर रोमन रेंस यहां भी हार जाते है तो क्या होगा? क्या रोमन रेंस का करियर खत्म हो जाएगा? किसी सुपरस्टार की रिंग स्किल सही नहीं है तो वो प्रोमो से फैंस को अपना दीवाना बना लेता है। रोमन रेेंस के साथ ऐसा नहीं है। रोमन रेंस को फैंस पसंद नहीं करते है। लैसनर को देखकर फैंस अब बोर हो चुके है, तो रोमन रेंंस के अलावा कोई ऑप्शन फैंस के पास नहीं है। विंस मैकमैहन हर पीपीवी में रोमन रेंस को आगे बढ़ाने के लिए पूरा जोर लगा देते है। टिकट से लेकर एरीना पर बदलाव किया जाता है। पिछले कई साल से ऐसा हो रहा है। लेकिन इस बार अगर रोमन रेंस हार गए तो हद पार हो जाएगी। WWE को इसका कितना नुकसान होगा उन्हें इसका अंदाजा होगा। समरस्लैम में अगर रोमन रेंस हार जाते है तो उनकी कहानी फिर नए सिरे से शुरू होगी। और इसके बाद उन्हें टाइम की जरूरत होगी। इस बीच में कोई नया सुपरस्टार उनकी जगह ले सकता है। फिर उन्हें काम के हिसाब से पुश मिलेगा। जिस हिसाब से रोमन रेंस का करियर चल रहा है उस हिसाब से उनके पास आगे का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है। जीत ही एक मूलमंत्र है जो उन्हें टॉप गॉय बना सकती है। पिछले कई सालों से जो मेहनत WWE उनके ऊपर इतनी मेहनत कर रही है वो पानी में मिल जाएगा। समरस्लैम में जरूर उन्हें फैंस का अच्छा रिएक्शन मिल सकता है लेकिन उसके बाद क्या? फिर तो एरीना में उन्हें फैंस का बू ही सुनने को मिलेगा। अगर ये सिलसिला ऐसे ही चलता रहा तो करियर खत्म होने में भी यहां पर देर नहीं लगेगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications