WWE में रोमन रेंस के भाई ने अपने दूसरे मैच में 2 सुपरस्टार्स को धराशाई कर बड़ी जीत हासिल की

WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने दो सुपरस्टार्स को हराया
WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने दो सुपरस्टार्स को हराया

WWE NXT में दो हफ्ते पहले रोमन रेंस (Roman Reigns) के कजिन भाई सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने डेब्यू किया था। पिछले हफ्ते डेब्यू मैच में सोलो सिकोआ ने जबरदस्त जीत हासिल की। इस हफ्ते भी NXT के शो में सोलो सिकोआ का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। इस बार दो सुपरस्टार्स को सोलो सिकोआ ने मात दी और फैंस ने इस दौरान काफी चीयर भी उन्हें किया।

WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने हासिल की बड़ी जीत

पिछले हफ्ते सिकोआ ने भारतीय सुपरस्टार जीत रामा को हराकर अपनी पहली जीत हासिल की थी। जीत रामा इस दौरान कुछ नहीं कर पाए और सिकोआ ने दमदार जीत हासिल की। सिकोआ का इस हफ्ते ग्रेसन वॉलर और एलए नाइट के साथ मुकाबला हुआ था। ये मैच काफी अच्छा रहा। वॉलर और नाइट ने मैच के दौरान कई बार साथ में मिलकर सिकोआ के ऊपर अटैक करना चाहा लेकिन सफलता नहीं मिली।

मैच का अंत भी जबरदस्त रहा। वॉलर ने नाइट को शानदार स्टनर मारा और इसका फायदा सिकोआ ने उठाया। सिकोआ ने वॉलर को रिंग से बाहर भेज दिया और नाइट को स्पलैश मारकर ये मैच अपने नाम कर लिया। लगातार दो मैचों में बड़ी जीत सिकोआ ने हासिल की है। इसका मतलब साफ है कि WWE द्वारा सिकोआ को बड़ा पुश दिया जा रहा है। आपको बता दें डेब्यू के दौरान भी वॉलर के ऊपर ही सिकोआ ने अटैक किया था।

सिकोआ का अच्छा प्रदर्शन जारी है। फैंस भी सिकोआ को काफी चीयर कर रहे हैं। इस बार सिकोआ की एंट्री के दौरान फैंस काफी खुश हो गए थे। सिकोआ जल्द ही टाइटल पिक्चर में भी अब शामिल हो सकते हैं। बडे़ मैचों में जीत हासिल कर वो मेन रोस्टर में भी एंट्री करेंगे। अभी तक दो मैचों में उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। सिकोआ को देखकर लग रहा है कि वो पहले से काफी परिपक्व होकर WWE में आए हैं। खैर दो मैचों में बड़ी जीत सिकोआ ने हासिल कर ली है। अब देखना होगा कि WWE ने उनके लिए आगे क्या प्लान तैयार किया है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अगले हफ्ते भी सिकोआ को अच्छा प्रदर्शन जारी रहे।

Quick Links